मेरठ की महिला से होटल में दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार

बागपत जेएनएन। मेरठ की महिला से होटल में दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 10:46 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 10:46 PM (IST)
मेरठ की महिला से होटल में दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार
मेरठ की महिला से होटल में दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार

बागपत, जेएनएन। मेरठ की महिला से होटल में दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने केस में समझौता न करने पर पीड़िता को कुख्यात उधम सिंह करनावल के शूटर से हत्या कराने की धमकी भी दी थी।

मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र की महिला ने बताया था कि उसके मोबाइल पर एक अज्ञात युवक की काल आई थी। फिर दोनों मोबाइल पर बात करने लगे। आरोप है कि नौकरी के बहाने गत 17 जून को बागपत बुलाकर एक होटल में विक्रांत उर्फ बिट्टू निवासी अहीर माजरा गांव, जनपद सोनीपत (हरियाणा) ने दुष्कर्म किया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि पुलिस ने पकड़ने के बाद आरोपित को छोड़ दिया था। पुलिस अफसरों से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसी दौरान आरोपित ने मोबाइल पर काल कर धमकी दी, यदि समझौता नहीं किया तो कुख्यात उधम सिंह करनावल के शूटर से हत्या करा देगा। पीड़िता ने कार्रवाई के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की। अदालत के आदेश पर कोतवाली में अक्टूबर माह में आरोपित विक्रांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने बताया कि विक्रांत उर्फ बिट्टू को शनिवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

खेत पर करंट से युवक की मौत, शव मर्चरी भिजवाया

संवाद सूत्र, चांदीनगर: ढिकौली के जंगल मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। गांव निवासी वीरेंद्र का 25 वर्षीय पुत्र मनीष शुक्रवार रात खेत गया था, लेकिन रात को घर वापस नहीं लौटा। सुबह खेत पर गए किसानों को उच्च क्षमता विद्युत लाइन के पोल के पास मनीष का शव पड़ा मिला। स्वजन में कोहराम मच गया। सीओ युवराज सिंह और इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने पड़ताल की। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच चल रही है। पोस्टमार्टम से मौत के कारण की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

chat bot
आपका साथी