समय निकालकर योग अवश्य करें : पंकज

सनबीम पब्लिक स्कूल दोघट में आयोजित आठ दिवसीय आर्य वीर प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्राणायाम कराए गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 10:37 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 10:37 PM (IST)
समय निकालकर योग अवश्य करें : पंकज
समय निकालकर योग अवश्य करें : पंकज

बागपत, जेएनएन। सनबीम पब्लिक स्कूल दोघट में आयोजित आठ दिवसीय आर्य वीर प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन आर्य वीरों को आयाम प्रणायाम कराए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ के साथ किया।

सनबीम पब्लिक स्कूल दोघट में आयोजित शिविर में आर्य वीरों को सूर्य नमस्कार के बाद जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया। आर्य वीर दल के प्रांतीय संचालक आचार्य पंकज आर्य ने कहा कि योग अनेकों बीमारियों से दूर रखता है। प्रत्येक मनुष्य को प्रतिदिन थोड़ा समय निकालकर योग में अवश्य देना चाहिए। योग मनुष्य को स्वस्थ एवं बलिष्ठ बनाता है। प्रांतीय संगठन मंत्री हरिसिंह आर्य ने आर्य वीरों को व्यायाम, जुडो कराटे, सूर्य नमस्कार आदि योगासन कराए और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खान पान पर भी ध्यान रखने की सलाह दी। यह भी कहा कि यदि योग के लिए थोड़ा समय निकाल ले तो वह व्यक्ति अनेकों बीमारियों से बचा रहेगा। इस मौके पर दल के पूर्व जिला संचालक भीष्म सिंह आर्य, प्रधानाचार्य दीपेश जैन, संजीव कुमार, मोनू, सतेंद्र, जसवीर सिंह, रामपाल आदि मौजूद रहे। भाजपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

दोघट कस्बे की जैन धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने विधानसभा चुनाव के लिए एक एक कार्यकर्ताओं को रणनीति के बारे में बताया और कहा कि बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन मजबूत बनाने की जरूरत है। मंडल प्रभारी एवं पूर्व विधायक बड़ौत लोकेश दीक्षित ने कहा कि सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाए और सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों से अवगत भी कराएं। बैठक में जिला महामंत्री विनोद वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष कपिल देव दोघट, मंडल उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह, किशन पाल कश्यप, कृष्ण पाल कश्यप, विनोद देशवाल, धर्मेंद्र विद्वान, देवेंद्र प्रजापति, दिनेश तोमर, कृष्णपाल राणा, संजीव राठी, विकास कश्यप, सुधीर, सत्येंद्र, रघुनाथ खलीफा, सुरेश चंद शर्मा,राहुल राठी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी