खतरे के पार बह रहा यमुना का पानी

यमुना के जल स्तर में मामूली गिरावट आई है। इसके बावजूद यमुना का पानी खतरे के निशान के ऊपर बह रहा है। प्रभावित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मदद मांगी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 08:03 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 08:03 PM (IST)
खतरे के पार बह रहा यमुना का पानी
खतरे के पार बह रहा यमुना का पानी

बागपत, जेएनएन: यमुना के जल स्तर में मामूली गिरावट आई है। इसके बावजूद यमुना का पानी खतरे के निशान को पार कर बह रहा है। सोमवार को भी हथिनीकुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़ा गया। किसानों को चिता है कि जल्द यमुना जल स्तर नहीं घटा तो पानी में डूबी फसलें सड़ जाएंगी।

डीएम राज कमल यादव ने खेड़ा इस्लामपुर गांव में यमुना बाढ़ से बचाव को बनी पत्थरों की ठोकर तथा जल स्तर का सोमवार को जायजा लिया। उन्होंने सिचाई विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने यमुना कटान की जानकारी देकर डीएम से पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की। हालांकि अब यमुना का जल स्तर 20 सेमी घट गया है। इसके बावजूद यमुना का जल स्तर खतरे के निशान को 20 सेमी पार कर बह रहा है।

हथिनीकुंड बैराज से सोमवार को यमुना में नौ बार पानी छोड़ा गया। शाम चार बजे अधिकतम 25851 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसे बागपत पहुंचने में 48 घंटे लगेंगे। यमुना किनारे बागपत के दो दर्जन गांव हैं और खादर में खेती करने वाले सैकड़ों किसानों की गन्ना, धान, चारा और

सब्जियों की फसलें पानी में डूबी है। वहीं ग्रामीण अलर्ट हैं, लेकिन थोड़ी राहत की बात यह है कि यमुना से कहीं कटान शुरू नहीं हुआ है।

रेलवे रोड पर जाम लगने से राहगीर हो रहे परेशान

संवाद सहयोगी, खेकड़ा: पूर्व की भांति सोमवार को दोपहर को बारिश रुकने के बाद फिर रेलवे रोड पर जाम लग गया। मार्ग किनारे पर आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के कारण करीब घंटा भर जाम लगा रहा। सूचना पर पुलिस पहुंची और मशक्कत कर वाहनों का आवागमन सुचारु कराया, परंतु फिर कुछ देर बाद वही समस्या बन गई। आए दिन लगने वाले जाम के कारण जहां राहगीर परेशान हैं, वहीं दुकानदार भी परेशान रहते हैं। कई बार दुकानदार व लोग पुलिस अधिकारियों से जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं, पर कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। समस्या का दिनोंदिन विकराल रूप धारण करने से आजिज आ चुके लोगों ने वन-वे व्यवस्था लागू कराने की मांग की है। कहा जा रहा है कि अगर वन-वे व्यवस्था होगी तो जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी।

एसडीएम अजय कुमार का कहना है कि पुलिस व पालिका ईओ से वार्ता कर समस्या का निदान कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी