यज्ञ से अधिकतम समस्याओं का समाधान

आर्य समाज की ओर से शनिवार को यज्ञ का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 10:32 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 10:32 PM (IST)
यज्ञ से अधिकतम समस्याओं का समाधान
यज्ञ से अधिकतम समस्याओं का समाधान

बागपत, जेएनएन। आर्य समाज की ओर से शनिवार को यज्ञ का आयोजन किया गया। आर्य भूषण ने कहा कि यज्ञ से वायुमंडल में फैले विषाणु नष्ट होते हैं। प्राचीन काल में प्रभु श्रीराम, श्रीकृष्ण एवं ऋषि मुनि प्रतिदिन वैदिक यज्ञ किया करते थे। उस समय पृथ्वी का प्रथम सैनिटाइजर यज्ञ कुंड था। हम लोग यज्ञ के महत्व को भूलते गए।

प्रकृति से लगातार खिलवाड़ का नतीजा है की विश्व में नित्य नई बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं। समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि आर्य समाज द्वारा निरंतर यज्ञ का आयोजन किया जाता रहेगा। यज्ञ आर्य समाज मंदिर से शुरू होकर मंडी, बाजार, मेरठ हाइवे मार्ग से होते हुए वैदिक कन्या डिग्री कालेज तक पहुंचा। प्रहलाद सिंह, संदीप आर्य, सुरेश चंद, सुनील कुमार, बृजेश कुमार, राजेश कुमार, दुर्गेश कुमार, नीरज कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे। कोरोना महामारी से राष्ट्र को बचाने और मुक्ति दिलाने की प्रार्थना

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग शनिवार को कस्बे में पहुंचे। यहां उन्होंने शुक्ल पक्ष की दूज के शुभ अवसर पर शनिवार को अग्रवाल धर्मशाला में भगवान अग्रसेन महाराज के चरणों में नमन कर महामारी से राष्ट्र को बचाने और मुक्ति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने जनपदवासियों से कोविड गाइडलाइन का पालने करने का आह्वान किया। इस मौके पर पंकज गुप्ता, दीपक गोयल, संतोष गुप्ता, राधेश्याम अग्रवाल, विनोद गुप्ता, मोहित गोयल, अंकित गोयल, मुकेश गोयल, मोहनलाल आदि मौजूद रहे। मास्क बांटे, कोरोना से बचाव को किया जागरूक

खट्टा प्रहलादपुर गांव निवासी समाजसेविका अलका ठाकुर ने शहर के राष्ट्रवंदना चौक पर मास्क बांटे है। उन्होंने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक और मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया। मास्क के अलावा उन्होंने सैनिटाइजर, साबुन का भी वितरण किया। उनके साथ अन्नू, तनु, हनी, आदित्य का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी