यज्ञ से आत्मबल बढ़ता है: कपिल

भड़ल गांव में वेद प्रचार सप्ताह के चौथे दिन आयोजित राष्ट्र कल्याण यज्ञ में कपिल शास्त्री ने कहा कि संस्कारित युवकों से ही भविष्य का निर्माण करना है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Aug 2021 11:55 PM (IST) Updated:Fri, 27 Aug 2021 11:55 PM (IST)
यज्ञ से आत्मबल बढ़ता है: कपिल
यज्ञ से आत्मबल बढ़ता है: कपिल

बागपत, जेएनएन। भड़ल गांव में वेद प्रचार सप्ताह के चौथे दिन आयोजित राष्ट्र कल्याण यज्ञ में कपिल शास्त्री ने कहा कि युवा पीढ़ी को संस्कारित करने पर ही राष्ट्र की उन्नति संभव है।

आज युवाओं में आर्य समाज को जानने की लालसा पैदा होती जा रही है। यज्ञ करने से आत्मबल बढ़ता है और नई ऊर्जा की प्राप्ति होती है। बच्चों के जीवन पर भी यज्ञ का अच्छा प्रभाव पड़ता है। इससे समाज व राष्ट्र उन्नत होता है। आज युवा पीढ़ी को संस्कारित किये जाने की जरूरत है, ताकि समाज व राष्ट्र उन्नति की ओर बढ़ता रहे। इस दौरान मनोज कुमार, तनिष राणा, तेजवीर राणा,बिल्लू राणा, डाक्टर यशपाल राणा, सूरज, सहेंद्र ठेकेदार, सतवीर राणा, रमेश राणा आदि मौजूद रहे। जैविक खेती से स्वस्थ्य समाज का निर्माण करें किसान: एडीएम

उन्नत भारत परियोजना के तहत शुक्रवार को कलक्ट्रेट में लोकमंच पर आयोजित समारोह में किसान सम्मानित किए गए। एडीएम अमित कुमार सिंह ने कहा कि आज जरुरत जैविक खेती को करने की। जैविक खेती से पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य समाज का निर्माण होगा।

उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार, जिला गन्ना अधिकारी डा. अनिल कुमार भारती, उन्नत भारत परियोजना के जिला प्रभारी अनिल कुमार भारद्धाज और डा. पवन कुमार, एडीओ महेश कुमार खोखर ने जैविक खेती करने का तरीका व फायदे गिनवाकर किसानों से जैविक खेती करने की अपील की। किसान देवेंद्र राणा दाहा, शौराज, ओमप्रकाश, रविद्र, सतेंद् तुगाना, देवेंद्र, विनोद आदि मौजूद रहे। भड़ल में निशानेबाजी प्रतियोगिता आयोजित

शूट स्मार्ट शूटिग रेंज भड़ल में निशानेबाजी प्रतियोगिता में निशानेबाजों ने जमकर निशाने साधे।

निशानेबाजी प्रतियोगिता में एयर पिस्टल में रचित बिटावदा, गाजियाबाद पहले, शिवम चांदनहेड़ी दूसरे व कार्तिक टांडा माजरा तीसरे स्थान पर रहा। कोच अर्चित कुमार ने बताया कि रेंज के प्रतियोगिता में विजेता निशानेबाजों को बाहर होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए भेजा जाएगा। विशाल, बादल, दीपांशु, विवेक, अक्षत आदि निशानेबाजों का भी अच्छा प्रदर्शन रहा। इस दौरान पूर्व प्रधान त्रिपाल राणा, रमेश राणा, आनंदपाल, सुखवीर, डाक्टर यशपाल, कृष्ण, सुनील कौशिक, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी