सुख समृद्धि के लिए यज्ञ और गांव की परिक्रमा

किशनपुर बराल गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में गांव में सुख समृद्धि और कोरोना महामारी से बचाव के लिए यज्ञ का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Jun 2021 09:26 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jun 2021 09:26 PM (IST)
सुख समृद्धि के लिए यज्ञ और गांव की परिक्रमा
सुख समृद्धि के लिए यज्ञ और गांव की परिक्रमा

बागपत, जेएनएन। किशनपुर बराल गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में गांव में सुख समृद्धि और कोरोना महामारी के बचाव के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। आयोजन में यज्ञ के ब्रह्मा राहुल शर्मा और यजमान रामगिर महाराज रहे। यज्ञ के बाद गांव के बाहर चारों तरफ एक परिक्रमा का आयोजन किया गया, जिसमें लालू गिरी महाराज और अन्य ग्रामीण युवकों ने दूध की धार देने के बाद भंडारे का आयोजन किया। कन्याओं को और क्षेत्र से आए साधुओं को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया। ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान पूर्व प्रधान रामचंद्र सिंह, मास्टर प्रकाश, चंद्र, ईश्वर सिंह, राजवीर सिंह, पंडित प्रमोद शर्मा, नरेश पाल सिंह, बृजपाल सिंह, रुपेश, देशपाल सिंह, अरविद कुमार, विजय कुमार, सुरेंद्र सिंह आदि ग्रामीणों ने भाग लिया। पलड़ी में ट्रैक्टर ट्राली में हवनकुंड रखकर यज्ञ किया

भड़ल गांव में आयोजित राष्ट्र कल्याण यज्ञ में कपिल शास्त्री ने कहा कि यज्ञ पर्यावरण शुद्वि ही नहीं विश्व शांति का प्रतीक भी है। यज्ञ अनेकों बुराइयों से छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा पलड़ी गांव में भी ट्रैक्टर ट्राली में हवनकुंड रख यज्ञ किया।

भड़ल गांव में आयोजित राष्ट्र कल्याण यज्ञ में ब्रह्मा कपिल शास्त्री ने कहा कि यज्ञ मानव जीवन के लिए ही नही समस्त प्राणी, पेड़, पौधों, जीव, जंतुओं के लिए भी लाभकारी है। यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। प्रकृति को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखना है तो यज्ञ अपनाना जरूरी है। यज्ञ विश्व शांति का प्रतीक भी है। इस मौके पर आनंदपाल, तेजपाल, देवेंद्र आर्य, मनोज, सहेंद्र, कृष्ण, अरविद, अंकित, सचिन, बिटटू, बिल्लू, कंवरपाल आदि मौजूद रहे। पलड़ी गांव में ट्रैक्टर ट्राली में हवनकुंड रख गांव में घुमाया गया, जिसमें ग्रामीणों ने आहुतियां डाली। समरसिंह, राजवीर, प्रहलाद, बालकराम, वीरसेन, महावीर, अभिषेक, प्रवीण, यशवीर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी