माता के तीसरे स्वरूप की आराधना से माहौल हुआ भक्तिमय

नवरात्र के तीसरे दिन गुरुवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में भक्तों ने माता के दर्शन किए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 10:27 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 10:27 PM (IST)
माता के तीसरे स्वरूप की आराधना से माहौल हुआ भक्तिमय
माता के तीसरे स्वरूप की आराधना से माहौल हुआ भक्तिमय

बागपत, जेएनएन। नवरात्र के तीसरे दिन गुरुवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में भक्तों ने माता के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना कर शांति की कामना की। इस दौरान मंदिरों में कीर्तन का आयोजन किया गया।

शहर के पंचवटी मंदिर सही अन्य मंदिरों में माता दुर्गा के तीसरे स्वरूप की आराधना की गई। श्रद्धालु सुबह से शाम तक माता के दर्शन के लिए आते रहे और प्रसाद चढ़ाकर मनोतियां मांगी। शाम को मंदिर में ढोलक की थाप पर माता के भजन गाए गए। वहीं घरों में भी श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर माता चंद्रघंटा की पूजा की। देवी उपासकों ने माता के चरणों में फल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य अर्पित किया। शाम को माता की आरती के बार जोरदार जयकारे लगाए गए, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। नवरात्र व रमजान का महीना व्रती-रोजेदार पसीना-पसीना

गर्मी शुरू होते ही बिजली ने नखरे दिखाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को नौ घंटे से ज्यादा समय तक आपूर्ति ठप रहने से हाहाकार मच गया। रमजान और नवरात्र में उपवास रखने वालों को खासी परेशानी से जूझना पड़ा। अंधाधुंध कटौती से शहरवासियों में आक्रोश है।

शहर की गुराना रोड, नेहरू रोड, कैनाल रोड सहित शहर के कई मोहल्लों में सुबह नौ बजे बिजली गुल हो गई, जो शाम छह बजे तक नहीं आई। लंबे कट के कारण इनवर्टर जवाब दे गए और लोगों का गर्मी से हाल बेहाल हो गया। फ्रिज में रखी खाने पीने के वस्तुएं खराब हो गई और पीने के पानी के भी लाले पड़ गए। इस दौरान लोग ऊर्जा निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों के फोन मिलाते रहे लेकिन अधिकारी जल्द आपूर्ति सुचारू होने की बात कहकर टरकाते रहे।

उधर, इस संबंध में ऊर्जा निगम के एक्सईएन एसके निर्भय ने बताया कि सराय रोड पर विद्युत केबल कट गया था, जिसे दुरूस्त कराने के बाद आपूर्ति सुचारु कर दी गई।

chat bot
आपका साथी