कल्याण मंदिर विधान में भगवान को चढ़ाए 44 अ‌र्घ्य

बड़ागांव जैन मंदिर में श्रद्धालुओं ने कल्याण मंदिर विधान में पूजन कर पा‌र्श्वनाथ भगवान को 44 अ‌र्घ्य समर्पित किए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 May 2019 10:04 PM (IST) Updated:Mon, 20 May 2019 06:24 AM (IST)
कल्याण मंदिर विधान में भगवान को चढ़ाए 44 अ‌र्घ्य
कल्याण मंदिर विधान में भगवान को चढ़ाए 44 अ‌र्घ्य

संवाद सहयोगी, खेकड़ा (बागपत) : बड़ागांव जैन मंदिर में श्रद्धालुओं ने कल्याण मंदिर विधान में पूजन कर पा‌र्श्वनाथ भगवान को 44 अ‌र्घ्य समर्पित किए। आचार्य ज्ञान सागर महाराज ने बच्चों को मोबाइल से दूर रखने को प्रेरित किया।

रविवार को मंदिर में पूजन भगवान पा‌र्श्वनाथ भगवान का प्रासुक जलाभिषेक से हुआ। आचार्य ज्ञान सागर महाराज के सानिध्य में कल्याण मंदिर विधान हुआ। भगवान पा‌र्श्वनाथ का पूजन कर श्रद्धालुओं ने 44 अ‌र्घ्य समर्पित किए। पूजन पंडित आशीष जैन शास्त्री ने कराया। धर्मचर्चा में आचार्य ने कहा कि आज के बच्चों को बीमारियों की चपेट में लाने के मुख्य कारण खाना व मोबाइल है। रासायनिक पदार्थों से पैदा की जा रही सब्जियां खाने से बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। परंतु मोबाइल का प्रयोग बच्चों के भविष्य को अंधकार की तरफ धकेल रहा है। कहा कि आज बच्चे सुबह से शाम तक मोबाइल में गेम व इंटरनेट का प्रयोग करते हैं। मोबाइल प्रयोग से आंखों संग स्वास्थ्य पर भी काफी प्रभाव पड़ता है। आचार्य ने मौजूद श्रद्धालुओं से बच्चों को कम से कम मोबाइल देने का प्रण दिलाया।

chat bot
आपका साथी