तो जल्द पढि़ए महिलाओं की सफलता की दास्तान

प्रदेश सरकार का मिशन शक्ति अभियान महिला सशक्तीकरण में मील का पत्थर साबित हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 12:01 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 12:01 AM (IST)
तो जल्द पढि़ए महिलाओं की सफलता की दास्तान
तो जल्द पढि़ए महिलाओं की सफलता की दास्तान

बागपत, जेएनएन। प्रदेश सरकार का मिशन शक्ति अभियान महिला सशक्तीकरण में मील का पत्थर साबित हो रहा है। महिलाओं को आगे बढ़ने और दमदारी से अपनी बात कहने का मौका मिलने के बाद अब उनकी सफलता की दास्तान जल्द आपको पढ़ने को मिलेंगी। सरकार का प्रयास है कि जिन बेटियों ने अपने कार्यो से नाम रोशन किया है, उनके बारे में अधिक से अधिक लोगों को बताया जाए।

इसकी पहल की है जिला प्रशासन ने..।

डीएम राज कमल यादव ने मिशन शक्ति में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के लिए बेमिसाल अभियान को वृहद स्तर पर चलाने को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेकर अधिकारियों को उनकी भूमिका बताकर निर्वहन करने का निर्देश दिया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रेरणा स्त्रोत, संघर्ष युक्त महिलाओं तथा किशोरियों की चुनिदा कहानियों को संकलित कर बेमिसाल बागपत अद्वितीय नारी के रूप में उनका हौसला बढ़ाने को इंटरनेट मीडिया तथा तथा पुस्तक छपवाकर उनके कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा, ताकि दूसरी महिलाओं और बेटियां उनसे प्रेरणा मिले।

मिशन शक्ति अभियान में बागपत की ब्रांड एंबेसडर, प्रेरणा स्त्रोत तथा ब्रांड दूत के नाम से चुनकर आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कलेक्ट्रेट स्थित लोक मंच से उन्हें सम्मानित किया जाएगा। जिन महिलाओं एवं बेटियों ने संघर्ष के दम पर

अच्छा काम कर बागपत का नाम रोशन किया उन्हें सम्मानित करेंगे। ऐसे प्रेरक किरदार एवं कहानियां चयन करने को आठ महिला अधिकारियों की टीम गठित की गई। एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह, एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा, जिला विकास अधिकारी हुबलाल तथा कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी