सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च

हाथरस के सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर बागपत में आक्रोश है। सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डा. सीमा यादव के नेतृत्व में मंगलवार की शाम महिलाओं ने बालैनी में कैंडल मार्च निकालकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर विरोध जताया। सभी ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 10:53 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 05:11 AM (IST)
सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च
सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च

बागपत जेएनएन। हाथरस के सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर बागपत में आक्रोश है। सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डा. सीमा यादव के नेतृत्व में मंगलवार की शाम महिलाओं ने बालैनी में कैंडल मार्च निकालकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर विरोध जताया। सभी ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ने कहा कि हाथरस में वाल्मीकी समाज की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी घटना की जितनी निदा की जाए कम है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर है। अपराध चरम पर है।

उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए सामूहिक दुष्कर्म की धटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ मुकदमा चलाकर फांसी की सजा दिलाने की मांग की। कैंडल मार्च में कविता गिरी, नेहा यादव, अनुष्का, साक्षी यादव, रुकसार, रेखा, अफसाना, कृष्णादेवी, शकुंतला देवी समेत अनेक महिलाएं शामिल रहीं।

chat bot
आपका साथी