दिल्ली में महिला दिवस पर बजेगा पश्चिम का डंका

बागपत समेत पांच जिलों की 147 होनहार महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली में प्रस्तावित राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समरोह में भाग लेकर देशभर से आई नारी शक्ति के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। बागपत में खुद के दम पर विभिन्न क्षेत्रों में धूम मचा रही महिलाओं के चयन करने की कवायद शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Feb 2020 11:56 PM (IST) Updated:Thu, 27 Feb 2020 06:07 AM (IST)
दिल्ली में महिला दिवस पर बजेगा पश्चिम का डंका
दिल्ली में महिला दिवस पर बजेगा पश्चिम का डंका

बागपत, जेएनएन। आधी आबादी के लिए अच्छी खबर। बागपत समेत पांच जिलों की 147 होनहार महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली में प्रस्तावित राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेकर देशभर से आई नारी शक्ति के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। बागपत में खुद के दम पर विभिन्न क्षेत्रों में धूम मचा रहीं महिलाओं के चयन करने की कवायद शुरू हो गई है।

उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निदेशक सुजीत कुमार ने बागपत के उपायुक्त स्वत: रोजगार को बताया कि सात मार्च को विज्ञान भवन नई दिल्ली में प्रात: 10 बजे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं राष्ट्रीय आजीविका मिशन दिवस पर राष्ट्रीय समारोह पुरस्कार आयोजित होगा। समारोह में बागपत से 30, शामली से शामली से 30, बिजनौर से 27, गाजियाबाद से 30 और गौतमबुद्धनगर से 30 महिलाओं को शामिल कराने को सूची उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।

केवल उन महिलाओं का चयन होगा, जिन्होंने खुद के दम पर स्वरोजगार कर दूसरों के रोजगार की राह आसान किया है। या आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षिक क्षेत्र में कोई उल्लेखनीय मिसाल पेश की हो। यानी समाज में रॉल मॉडल बनीं महिलाओं को उक्त समारोह में अपने संघर्ष, चुनौतियों से जूझने और सफलता की कहानी बयां करने का मौका मिलेगा। महिलाओं को दिल्ली ले जाने और लाने का खर्च आजीविका मिशन से वहन होगा।

--

इन्होंने कहा

दिल्ली ले जाने को उन महिलाओं का चयन करने की कार्रवाई शुरू कर दी, जिन्होंने गरीबी उन्मूलन को मात देकर सफलता की कहानी रची हैं।

-ब्रजभूषण सिंह, उपायुक्त स्वत: रोजगार।

chat bot
आपका साथी