महिला ने रुकवाई पति की दूसरी शादी

खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के युवक की बरात चांदीनगर थाना के एक गांव में जानी थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:05 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 09:05 PM (IST)
महिला ने रुकवाई पति की दूसरी शादी
महिला ने रुकवाई पति की दूसरी शादी

बागपत, जेएनएन। खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के युवक की बरात चांदीनगर थाना के एक गांव में जानी थी। बारात जाने से चंद घंटों पहले पहुंची युवक की पहली पत्नी ने शादी को रुकवाया। दोनों पक्ष में समझौता होने के बाद पुलिस लौटी।

गाजियाबाद की एक युवती ने चौकी पर बताया कि कुछ साल पहले कोतवाली के एक गांव के युवक से शादी हुई थी। पति से विवाद चल रहा है। अभी मामला निपटा नहीं है और पति दूसरी शादी करने के चक्कर में लगा है। शनिवार रात को महिला पुलिस के साथ पति के घर पहुंची। जहां रविवार को बारात जाने की तैयारियां चल रही थी। उधर, लड़की पक्ष ने भी शादी की पूरी तैयारियां की हुई थी। पुलिस मामले को निपटाने के लिए चौकी पर ले आई। जहां दोनों पक्ष में करार हुआ कि जब तक दोनों के बीच का विवाद नहीं निपटता है, शादी नहीं होगी। इससे संतुष्ट होकर महिला भी वापस लौट गई। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। धमकी देने के आरोपित युवक को मिली जमानत

भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपित युवक की अदालत से जमानत हो गई है।

ग्राम खिदौड़ा निवासी अविरल मलिक ने पुलिस से शिकायत की थी कि वह केसरी हिदू परिषद युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी एवं प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के सह सचिव हैं। उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से चार अक्टूबर को 12.30 बजे काल आई। कालर ने गाली-गलौज करते हुए उनको जान से मारने की धमकी दी। कालर पंजाबी भाषा में बोल रहा था। पूर्व में भी अलग-अलग माध्यमों से उनको धमकी मिल चुकी है। पुलिस ने आरोपित युवक ऋषभ निवासी भजनपुरा (दिल्ली) को शनिवार को गिरफ्तार किया था। सिघावली अहीर थाना एसआइ मुकेश कुमार का कहना है कि आरोपित ऋषभ को रविवार को अदालत में पेश किया। उसको अदालत से जमानत मिल गई है।

chat bot
आपका साथी