जलते गैस के चूल्हे पर गिरी महिला, मौत

निरपुड़ा गांव में खाना बनाते समय एक महिला जलते चूल्हे पर गिर गई। इससे महिला की जलने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Oct 2019 11:13 PM (IST) Updated:Thu, 03 Oct 2019 06:23 AM (IST)
जलते गैस के चूल्हे पर गिरी महिला, मौत
जलते गैस के चूल्हे पर गिरी महिला, मौत

बागपत, जेएनएन। निरपुड़ा गांव में खाना बनाते समय एक महिला जलते चूल्हे पर गिर गई। इससे महिला की जलने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। महिला के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई के बिना शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।

निरपुड़ा निवासी महताब पूना में कपड़े की फेरी लगाता है। उसकी पत्नी 37 वर्षीय अफसाना गांव में ही रहती है। बुधवार की सुबह लगभग छह बजे अफसाना ने बच्चों को स्कूल भेज दिया। उसके बाद घर खाना बनाने लगी। बताया जाता है कि महिला को काफी समय से दौरा पड़ने की शिकायत थी। बुधवार सुबह वह घर में अकेली थी। खाना बनाते समय उसे दौरा पड़ गया, जिससे वह गैस के जलते चूल्हे पर गिरकर जल गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोस की कोई महिला घर के पास से जा रही थी। महिला को जलने की बदबू आई, जिसके बाद उसने अन्य लोगों को जानकारी दी। महिला के परिजन भी घर पहुंचे। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने महिला के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। एसओ रमेश सिंह सिद्धू ने बताया कि महिला की मौत होने की जानकारी नहीं है।

chat bot
आपका साथी