कंडेरा में सांड़ ने वृद्धा को टक्कर मारी, मौत

बेसहारा गोवंश किसानों की फसल को तो बर्बाद कर रही रहे है अब उनके व परिवार की जान के दुश्मन भी बन गए हैं। कंडेरा गांव में बेसहारा गोवंश ने वृद्धा को टक्कर मार दी। इससे वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। वृद्धा गोवंश को चारा डालने गई थी। वृद्धा की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने गमगीन माहौल में वृद्धा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Jul 2019 11:33 PM (IST) Updated:Sat, 13 Jul 2019 06:29 AM (IST)
कंडेरा में सांड़ ने वृद्धा को टक्कर मारी, मौत
कंडेरा में सांड़ ने वृद्धा को टक्कर मारी, मौत

बागपत, जेएनएन। कंडेरा गांव में बेसहारा सांड़ ने वृद्धा को टक्कर मार दी। इससे वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। वृद्धा सांड़ को चारा डालने गई थी। परिजनों ने गमगीन माहौल में वृद्धा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

कंडेरा गांव निवासी 65 वर्षीय जीतकोर पत्नी मिथुन शुक्रवार की सुबह गली में घूम रहे सांड़ को चारा डाल रही थी। सांड़ ने वृद्धा को टक्कर मार दी। वृद्धा नीचे जमीन पर गिर गई। इसके बाद सांड़ ने तीन-चार बार वृद्धा के टक्कर मारी। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने सांड़ को भगाया, लेकिन तब तक वृद्धा की मौत हो चुकी थी। उधर, बूढ़पुर गांव में गुरुवार को बेसहारा गोवंश ने धर्मपाल नाम के किसान को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। उसकी हालत चिताजनक बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी