छत से गिरी महिला की मौत, परिवार में कोहराम

दोघट कस्बे में मकान की छत पर सो रही महिला छत से नीचे गिर गई। घायल महिला को उपचार के लिए मेरठ से दिल्ली ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Jun 2019 11:21 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jul 2019 06:32 AM (IST)
छत से गिरी महिला की मौत, परिवार में कोहराम
छत से गिरी महिला की मौत, परिवार में कोहराम

बागपत, जेएनएन। दोघट कस्बे में मकान की छत पर सो रही महिला छत से नीचे गिर गई। घायल महिला को उपचार के लिए मेरठ से दिल्ली ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

दोघट कस्बे की पट्टी तिरौसिया निवासी मोमीन ने बताया कि उसकी 55 वर्षीय पत्नी मुरसीदा परिवार के साथ शुक्रवार की रात्रि मकान की छत पर सो रही थी। रात्रि में वह छत से नीचे उतरने के लिए चली तो उसका पैर छत से फिसल गया और वह पड़ोसी बबलू के मकान में गिर गई। उसके सिर में काफी चोट आई। शनिवार की सुबह पड़ोसी अपने पशुओं को चारा डालने के लिए उठे, तो उन्होंने उसे बेहोशी की हालत में खून से लथपथ पड़े देखा। पड़ोसी ने परिजनों को बताया। परिजन महिला को आनन-फानन में मेरठ के एक अस्पताल में ले गए। चिकित्सकों ने उसे दिल्ली ले जाने की सलाह दी। परिजनों ने महिला को दिल्ली के अरविद हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। महिला के आठ बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी