महिला का गला काटा हालत चिताजनक

बड़का रोड पर रहने वाली अंजुम नाम की महिला पर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने हमला करते हुए चाकू से गले पर वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Oct 2019 11:59 PM (IST) Updated:Wed, 02 Oct 2019 06:24 AM (IST)
महिला का गला काटा  हालत चिताजनक
महिला का गला काटा हालत चिताजनक

बागपत, जेएनएन। बड़का रोड पर रहने वाली अंजुम नाम की महिला पर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने हमला करते हुए चाकू से गले पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए। अंजुम का निकाह एक साल पहले हुआ था। उसका मायका सिघावली अहीर थाना क्षेत्र के बसौद गांव में हैं। घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग मोके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया है। घटना का कारण दहेज की मांग पूरी न होना बना है। इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटना का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी