महिला को अपशब्द बोलता दारोगा कैमरे में कैद

जिस पुलिस पर महिला की सुरक्षा की जिम्मेदारी है वो पुलिस ही महिलाओं का अपमान करने लगी है। थाने पर तैनात एक दारोगा का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में दारोगा महिलाओं से अपशब्द बोल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Oct 2019 08:38 PM (IST) Updated:Sat, 12 Oct 2019 08:38 PM (IST)
महिला को अपशब्द बोलता दारोगा कैमरे में कैद
महिला को अपशब्द बोलता दारोगा कैमरे में कैद

बागपत, जेएनएन। एक दारोगा का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में दारोगा महिला से अपशब्द बोलता नजर आ रहा है। एएसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।

दो दिन पहले इब्राहिमपुर माजरा गांव में जमीन के विवाद में थाने के दारोगा नत्थू सिंह पूछताछ के लिए गए थे, तो वहीं एक पक्ष की महिला दारोगा को जानकारी देने लगी। महिला की बात सुन दारोगा का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आरोप है कि दारोगा ने महिला से अपशब्द बोले। वहां मौजूद लोगों ने दारोगा का वीडियो बनाया, तो दारोगा ने भी अपने मोबाइल से वीडियो बनाया। किसी ने बाद में दारोगा का वीडियो वायरल कर दिया। पीड़ित परिवार एसपी कार्यालय पहुंचा और दारोगा की शिकायत की। एएसपी अनिल कुमार ने जांच करने के निर्देश दिए हैं। दारोगा नत्थू राम का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं।

chat bot
आपका साथी