बिना परमिट दौड़ते दो ट्रक एआरटीओ ने पकड़े

एआरटीओ ने ईपीई पर बिना परमिट दौड़ते दो व दिल्ली एनएच से दो ओवरलोड वाहनों को पकड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 08:13 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 08:13 PM (IST)
बिना परमिट दौड़ते दो ट्रक एआरटीओ ने पकड़े
बिना परमिट दौड़ते दो ट्रक एआरटीओ ने पकड़े

बागपत, जेएनएन। एआरटीओ ने ईपीई पर बिना परमिट दौड़ते दो व दिल्ली एनएच से दो ओवरलोड वाहनों को दबोचा। चारों वाहन पर एआरटीओ ने दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

मानकों को तार-तार कर दौड़ने वाले वाहनों के खिलाफ एआरटीओ सुभाष राजपूत ने सोमवार रात अभियान चलाया। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर दौड़ रहे कई ट्रकों को रोका। दो ट्रकों के पास हरियाणा का परमिट था यूपी का नहीं। एआरटीओ ने दोनों को तहसील परिसर में खड़ा कराया। पता लगने पर ओवरलोड वाहन भी हरियाणा की सीमा में खड़े हो गए। इसके बाद दिल्ली नेशनल हाइवे से भी दो ओवरलोड ईंट लदे ट्रकों को पकड़ा। बकौल एआरटीओ चारों वाहन पर 2.10 लाख रुपयों का जुर्माना लगाया है। चेकिग से रात भर बिना कागजात वाहन दौड़ाने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। ट्रैफिक नियमों का पालन कर रहें सुरक्षित : एआरटीओ

कोविड-19 से बचाव के लिए चलाए गए जागरूकता अभियान व सड़क सुरक्षा सप्ताह के आखिरी दिन मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यशाला में अफसरों ने जरूरी सुझाव दिये। बताया कि ट्रैफिक नियमों का पालन कर खुद भी और दूसरों को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। कार्यशाला में एआटीओ सुभाष राजपूत ने कालेज के छात्र-छात्राओं, प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों को बताया कि देश में सबसे ज्यादा लोगों की मौत सड़क हादसों में मौत होती है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा हादसे हो रहे हैं। हर किसी को ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए।

सीओ ट्रैफिक मंगल सिंह रावत ने बताया कि ज्यादातर हादसे तेज गति से वाहन चलाने व वाहन चलाते समय मोबाइल के इस्तेमाल करने से ज्यादा हो रहे हैं। वाहन चलाते समय एकाग्र मन रखें।

प्रभारी डीआइओएस अंतरिक्ष कुमार व संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) विनय कुमार सिंह ने भी यातायात नियम संबंधित विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कोविड-19 के बारे में बताया गया कि प्रत्येक व्यक्ति शारीरिक दूरी बनाकर रखें। घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें। समय-समय पर साबुन व सैनिटाइजर से हाथ साफ करें। इस दौरान ऑनलाइन सिक्सो वेब एक्स की व्यवस्था लैपटॉप व प्रोजेक्टर के माध्यम से कर ट्रेनिग दी गई। संचालन ट्रैफिक पुलिस के सिपाही इंद्रराज ने किया। टीएसआइ धीरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी