अनुमति लिये बिना ही बड़ौत में इज्तमा की तैयारी शुरू

मुस्लिम समुदाय के लोग दो दिनों का इज्तमा करने जा रहे हैं। इसके लिए शहर के बड़का रोड पर आयोजकों ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि बिना अनुमति लिये इज्तेमा हुआ तो आयोजकों पर कार्रवाई की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:17 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:17 PM (IST)
अनुमति लिये बिना ही बड़ौत में इज्तमा की तैयारी शुरू
अनुमति लिये बिना ही बड़ौत में इज्तमा की तैयारी शुरू

बागपत, जेएनएन। मुस्लिम समुदाय के लोग दो दिनों का इज्तमा करने जा रहे हैं। शहर के बड़का रोड पर होने वाले इज्तमा की तैयारियों का पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को पता चला तो वे हैरान हुए। इसकी अनुमति न तो प्रशासन से ली गई और न ही पुलिस से। पुलिस ने इसके आयोजकों से बात कर हिदायत दी कि अनुमति के बिना कोई भी आयोजन न कराया जाए, अन्यथा कार्रवाई होगी।

बड़का रोड पर एक मैरिज होम के पीछे कुछ भूमि खाली पड़ी है। बड़का रोड पर रहने वालों ने बताया कि कुछ लोग यहां पर इज्तमा का आयोजन कराएंगे, जो 29 व 30 अक्टूबर को होगा। इसमें बागपत के आसपास चार-पांच जिलों के हजारों लोग शामिल होने आएंगे। इसके लिए प्रचार भी किया जा रहा है। जहां इज्तमा होना है वहां सड़क से रास्ते और आयोजन स्थल की सफाई कराई जा रही है। अस्थाई शौचालयों का सामान भी पहुंचा दिया गया है। इसके मद्देनजर खुफिया विभाग के अधिकारी भी चौकन्ना हो गए हैं।

एसओ रवि रत्न सिंह ने बताया कि इज्तमा की तैयारियों की जानकारी मिलने के बाद आयोजक से संपर्क कर बिना अनुमति कोई आयोजन न कराने की हिदायत दी गई है। एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि अनुमति के बिना कोई भी आयोजन नहीं होने दिया जाएगा।

समाधान दिवस में 38

शिकायतें निस्तारित

जागरण संवाददाता,बागपत : जनपद के थानों में आयोजित समाधान दिवस में अफसरों के सामने 72 शिकायत पहुंचीं। इनमें से 38 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया था।

डीएम राजकमल यादव व एसपी नीरज कुमार जादौन ने चांदीनगर थाने में फरियादियों की समस्या सुनी। उनके सामने भूमि विवाद संबंधित चार शिकायतें आईं। इनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। समस्याओं का समाधान होने पर फरियादियों ने राहत की सांस ली।

chat bot
आपका साथी