स्वस्ति यज्ञ में आहुति देकर मानव कल्याण की कामना

जिवाना गुलियान के नीलकंठ आश्रम में शनिवार को गुरु पूर्णिमा पर्व के उपलक्ष्य में स्वस्ति यज्ञ हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर मानव कल्याण की कामना की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 08:18 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 08:18 PM (IST)
स्वस्ति यज्ञ में आहुति देकर मानव कल्याण की कामना
स्वस्ति यज्ञ में आहुति देकर मानव कल्याण की कामना

बागपत, जेएनएन: जिवाना गुलियान के नीलकंठ आश्रम में शनिवार को गुरु पूर्णिमा पर्व के उपलक्ष्य में स्वस्ति यज्ञ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर मानव कल्याण की कामना की।

श्रद्धालुओं को उपदेश देते हुए सिद्धगुरु महाराज ने गुरु पूर्णिमा पर्व की महत्ता बताई। कहा कि गुरु परमेश्वर से आशीष प्राप्त कर मानव जीवन में विषय विकार रहित होकर श्रेष्ठ कर्म पथ पर अग्रसर हो, तभी इस पर्व की सार्थकता है। उन्होंने यज्ञ को सभी विकारों व बीमारियों से बचने का सर्वोत्तम साधन बताया। श्रद्धालुओं ने आहुति देकर मानव कल्याण की कामना की। छपरौली क्षेत्र के लूंब गांव में थाने वाले बाबा पर शुक्रवार रात्रि में जागरण किया और शनिवार को भंडारे का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने बताया कि थाने वाला बाबा क्षेत्र का एक प्रसिद्ध धाम है, जहां पर लोग अपनी मनोकामनाएं पूरी होने पर भंडारे आदि का आयोजन कराते रहते हैं। इस दौरान मनीष चौहान, विकास चौहान, धीरज, दीपक व मनीष आदि मौजूद रहे। दाहा क्षेत्र के गांगनौली गांव में सूर्य मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर पंडित विनीत शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ हवन कराया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान संत रामेश्वर बन बाबा के अलावा कृष्णपाल, प्रवीण राठी, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र राठी, मनोज वेदी, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।

एक हजार बकायेदारों की आरसी जारी

बागपत, जासं: बिजली बिलों के करोड़ों का बकाया नहीं चुकाना अब बकायेदारों को महंगा पड़ेगा।

ऊर्जा निगम के एक्सईएन अमर सिंह ने बताया कि ढाई करोड़ रुपये बकाया नहीं चुकाने पर एक हजार बकायेदारों की आरसी जारी की गई। अब तहसील प्रशासन इनसे वसूली करेगा। बार-बार नोटिस देने और बिजली काटने के बावजूद इन बकायेदारों ने बकाया नहीं चुकाया। आरसी जारी होने पर अब इन बकायेदारों पर 10 प्रतिशत कलेक्शन चार्ज भी लगेगा।

chat bot
आपका साथी