भारत व चीन मिलकर करेंगे बेहतर खेती : लूओ

खेकड़ा (बागपत): चीन के राजदूत लूओ जाहुई कुछ अन्य सदस्यों के साथ शनिवार को रटौल गांव पहुं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 11:20 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 11:20 PM (IST)
भारत व चीन मिलकर करेंगे बेहतर खेती : लूओ
भारत व चीन मिलकर करेंगे बेहतर खेती : लूओ

खेकड़ा (बागपत): चीन के राजदूत लूओ जाहुई कुछ अन्य सदस्यों के साथ शनिवार को रटौल गांव पहुंचे। गांव का भ्रमण कर भारतीय संस्कृति के साथ-साथ कृषि की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भारत व चीन अब साथ मिलकर बेहतर खेती करेंगे।

बागपत का रटौल गांव देश-विदेश में आम उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। समय-समय पर विभिन्न देशों के लोग गांव में पहुंचकर भारतीय संस्कृति व आम की खेती का जायजा लेते हैं। शनिवार को चीन के राजदूत लूओ जाहुई पत्नी डा. जियांग व दर्जनभर अन्य सदस्यों के साथ रटौल पहुंचे। गांव का भ्रमण किया। सैयद फहाद के आवास पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।

दल सर्वप्रथम सेंट मैरी इंटर कालेज पहुंचा और विद्यार्थियों से पढ़ाई के बारे में पूछा। हबीब खान के पोल्ट्री फार्म पर खेती की जानकारी ली। लूओ जुहाई ने सिराजुद्दीन की दरगाह पर चादर चढ़ाकर रटौल का इतिहास जाना। पूर्व प्रधान जुनैद फरीदी के आम के बाग में पहुंचकर रटौल की आम की मशहूर किस्मों की जानकारी ली।

इस दौरान चीनी राजदूत ने कहा कि अब भारत व चीन साथ मिलकर दुनिया में सबसे बेहतर खेती करेंगे। चीनी राजनैतिक सलाहकार यांग था, जव्वाद, डा. अलवीर, रियाजूद्दीन, नोमान अब्बासी, औसामा आरिफ आदि भी उनके साथ रहे।

chat bot
आपका साथी