कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

मुजफ्फरनगर से बागपत जाते समय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू का दाहामें स्वागत किया गया.

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 10:57 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 10:57 PM (IST)
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

बागपत, जेएनएन। मुजफ्फरनगर से बागपत जाते समय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू का दाहा, बामनौली, बड़ौत आदि स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है।

मेरठ में 29 सितंबर को होने वाली कांग्रेस की महारैली को सफल बनाने के लिए मुजफ्फरनगर से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू का भड़ल, दाहा, पुसार, बामनौली, बड़ौत आदि स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। अजय सिंह ने कार्यकर्ताओ से कहा कि इसी जोश के साथ विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटे। इस बार 2022 के विधान सभा चुनावों में कांग्रेस भाजपा को हराने के कार्य करेगी। इस मौके पर राजेंद्र अवाना, नीरज गुर्जर, संजीव शर्मा प्रदेश महा सचिव, पंकज मलिक प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष यूनूस चौधरी , पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, हेमंत एडवोकेट, दुष्यंत राणा, देवेंद्र लंबरदार, सतपाल पथोलिया, सुभाष शर्मा, जाहुल चौधरी, सलीम चौधरी, अनिल तोमर आदि मौजूद रहे। महंगाई का भी रिपोर्ट कार्ड भी पेश करे सरकार : सुखवीर गठीना

रालोद के राष्ट्रीय सचिव सुखवीर सिंह गठीना ने गुरवार को प्रेस नोट जारी कर बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी साढ़े चार साल की उपलब्धियां गिनाने का कार्य कर रही है।

वहीं, आमजन महंगाई की मार झेल रहा है, सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है, युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, फैक्ट्रियां बंद होने से कामगार भूखा मर रहा है। गन्ना भाव चार सालों से बिल्कुल नहीं बढ़ा है और स्वामी नाथन रिपोर्ट भी लागू नहीं की गई। भाजपा सरकार बढ़ी महंगाई व बेरोजगारी का भी रिपोर्ट कार्ड पेश करें।

chat bot
आपका साथी