बदलने लगा मौसम, सावधानियां बरतने की जरूरत

सुबह और शाम के समय सर्दी का स्तर बढ़ना शुरू हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:19 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:19 PM (IST)
बदलने लगा मौसम, सावधानियां बरतने की जरूरत
बदलने लगा मौसम, सावधानियां बरतने की जरूरत

बागपत, जेएनएन। सुबह और शाम के समय सर्दी का स्तर बढ़ना शुरू हो गया है। दोपहर में गर्मी है जो लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। बदलते इस मौसम में लोगों को सावधानियां बरतने की जरूरत है। मौसमी बीमारियों ने लोगों को जकड़ना शुरू कर दिया है। सर्दी का असर अब लोग महसूस कर रहे हैं। गुरुवार सुबह के समय हलका सा कोहरा छाना रहता है। लोगों ने बढ़ते सर्दी के मौसम को देखते हुए गर्म कपड़े निकाल लिए, जिनकी धुलाई की जा रही है। कंबल और रजाई को धूप में सुखाया जा रहा है। ताकि सर्दी बढ़े तो इनका इस्तेमाल किया जा सके। दोपहर में गर्मी होने के कारण लोगों को सावधानियां बरतने की जरूरत है। बच्चों के लिए ये मौसम सबसे खतरनाक है। बच्चों के लिए अभिभावकों को एतियात बरतने की जरूरत है। बच्चों को गर्म पानी से स्नान कराने की आदत डालनी चाहिए। ठंडी चीजों से परहेज कर देना चाहिए।

बागपत सीएचसी के अधीक्षक डा. विभाष राजपूत ने बताया कि मौसम बदल रहा है ऐसे में सावधान रहे। बच्चों से लेकर बड़ों तक वायरस की चपेट में आ सकते हैं। ठंडी चीजों से परहेज करने की सबसे ज्यादा जरूरत है। बीमार होने पर नजदीक के स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार के बाद दवा ले।

chat bot
आपका साथी