हम राष्ट्र की रक्षा करें, राष्ट्र हमारी रक्षा करेगा

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा संचालित यज्ञ महोत्सव एवं वेद प्रचार यात्रा अभियान का कार्यक्रम हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Nov 2021 09:26 PM (IST) Updated:Wed, 10 Nov 2021 09:26 PM (IST)
हम राष्ट्र की रक्षा करें, राष्ट्र हमारी रक्षा करेगा
हम राष्ट्र की रक्षा करें, राष्ट्र हमारी रक्षा करेगा

बागपत, जेएनएन। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा संचालित यज्ञ महोत्सव एवं वेद प्रचार यात्रा अभियान का कार्यक्रम जनता वैदिक इंटर कालेज बड़ौत में हुआ। इस दौरान वेद प्रचार यात्रा के प्रवक्ता आचार्य धर्मवीर आर्य ने कहा कि हम राष्ट्र की रक्षा करें। तभी राष्ट्र हमारी रक्षा करेगा। वेदों में मनुष्य के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना का संदेश दिया गया है। हम राष्ट्र की प्रत्येक संपत्ति को अपनी मान उसकी रक्षा करें। राष्ट्रहित में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें। प्रधानाचार्य रामपाल सिंह ने कहा कि हम अपने माता-पिता का सम्मान करते हुए प्रात: जल्दी जागरण कर अच्छी दिनचर्या के साथ, मेहनत के साथ, लगन के साथ, पढ़ाई करते हुए लक्ष्य की प्राप्ति करें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डाक्टर यशपाल शास्त्री, रवि शास्त्री, अशोक प्रबोध, योगाचार्य मुकेश विद्यालंकार, अर्चना, निशा दीपक, नरेश आदि मौजूद रहे। भरत का प्रसंग सुन मंत्रमुग्ध हुए भक्तजन

सिसाना गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचक ने विभिन्न प्रसंग सुनाए। श्रद्धालुओं ने प्रसंगों को सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए। कथावाचक हरिदास ठाकुर ने जड़ भरत जिसका प्रकृत नाम भरत था, जो पूर्व जन्म में शंभू बंसी ऋषभदेव के पुत्र थे।

अपने जीवन को छोड़कर वन में तपस्या के लिए जा रहे थे, जहां रास्ते में राजा राहगीर की पालकी जा रही थी। जिन्होंने भरत को रोका और पालकी को उठाने के लिए कहा। उन्होंने अपने कंधे पर पालकी उठा ली और लेकर चल दिए। जब उनके पैरों के नीचे चींटी आने से उछल पड़ते, जिससे राजा का सिर पालकी में लग गया। इसमें राजा बड़ा गुस्सा होता यही राजा और भरत का संवाद सुनाया। उसके बाद श्रीकृष्ण जी का जन्म का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान प्रताप चौहान, जगदीश चौहान, सरदार सिंह, सुशील चौहान, भंवर सिंह, रन सिंह, गाजे सिंह, जयपाल सिंह, सुनील सिंह, महावीर सिंह, चंद्र भान चौहान, अनिल चौहान, संजय चौहान, सुनीता, रीता, कमलेश, सीतला, डाली, कुंती, काजल, लक्ष्मी, कौशल्या आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी