गणेशजी की मूर्तियों का विसर्जन, शोभायात्रा में खूब उड़ा रंग-ओ-गुलाल

अनंत चतुर्दशी पर 10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:54 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:54 PM (IST)
गणेशजी की मूर्तियों का विसर्जन, शोभायात्रा में खूब उड़ा रंग-ओ-गुलाल
गणेशजी की मूर्तियों का विसर्जन, शोभायात्रा में खूब उड़ा रंग-ओ-गुलाल

बागपत, जेएनएन। अनंत चतुर्दशी पर 10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन हो गया। इसी के साथ विध्नविनाशक की मूर्तियों का विसर्जन कर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। झूमते-नाचते और जयकारे लगाते श्रद्धालु शहर की गली-मोहल्लों से गुजरे।

रविवार सुबह शहर में जगह-जगह भंडारों के बाद भगवान की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद शहर में बैंडबाजे के साथ गणेश विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों, डीजे के साथ निकली गणेश विसर्जन शोभायात्रा में जमकर रंग और गुलाल उड़ा। भक्ति गीतों पर थिरकते श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमाओं की पूजा अर्चना के लिए बनाए गए पंडालों से पूर्वी यमुना नहर तक शोभायात्रा निकाली। गणेश महोत्सव के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इस दौरान भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाया। बाद में पूर्वी यमुना नहर के जल में भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जित किया गया। धूमधाम से किया गणेश की मूर्तियों का विसर्जन

अनंत चतुर्दशी पर घर और मंदिरों में विराजमान भगवान गणपति की प्रतिमा को जल में विसर्जित किया। बाबा काले मंदिर में भंडार हुआ, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

10 दिन से गणेश महोत्सव में श्रद्धालु घर व मंदिरों में भगवान गणपति का भजन पूजन कर रहे थे। रविवार को अनंत चतुर्दशी पर विधि विधान से पूजन कर श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति को विदाई दी। श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। छोटा बाजार में अभिलेश गुप्ता ने दर्जनों श्रद्धालुओं के साथ कोरोना नियमों का पालन कर भगवान का विसर्जन किया। उधर धर्म संघ के उमेश शर्मा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने प्रतिमा का यमुना जल में विसर्जन किया। वहीं अनंत चतुर्दशी पर विख्यात बाबा काले सिंह मंदिर प्रांगण में कारोबारी मुकेश गुप्ता ने भंडारा कराया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा काले सिंह का आशीर्वाद लिया।

chat bot
आपका साथी