महर्षि वाल्मीकि का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया

जिलेभर में शनिवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:33 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:33 PM (IST)
महर्षि वाल्मीकि का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया
महर्षि वाल्मीकि का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया

बागपत, जेएनएन। जिलेभर में शनिवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। इस बार प्रशासन की ओर से जयंती पर कार्यक्रम कराए गए है। श्रीराम की पूजा अर्चना की गई। महर्षि के द्वारा किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला गया।

डीएम शकुंतला गौतम ने प्रशासनिक अफसरों के साथ शहर के पक्का मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई। मंदिर के पुजारी द्वारा पूजन कराया गया। श्रीराम दरबार में पूजन की कार्यक्रम रखा गया। डीएम ने महर्षि के जीवन पर प्रकाश डाला। सभी से उनके दिखाएं मार्ग पर चलने का अपील की। इस मौक पर एडीएम अमित कुमार सिंह, तहसीलदार प्रसून कश्यप, ईओ ललित कुमार आर्य, महेश कुमार शर्मा, संजय रूहेला, सतपाल उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा खट्टा प्रहलादपुर गांव में वाल्मीकि मंदिर में महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई। सांसद प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य ठाकुर प्रदीप सिंह ने कहा कि सभी को महर्षि के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। कैसे डाकू रत्नाकर से महर्षि बना जा सकता है। महर्षि बनकर रामायण जैसे विश्व के अनमोल ग्रंथ को लिखा। हम सभी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सद्मार्ग पर चल सकते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजू प्रधान ने की और संचालन एडवोकेट लवकुश दाहिमा ने की। लवनेश कुमार, राकेश शाह, जयप्रकाश, सोनू, टिकू चौधरी, तरूण शर्मा, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी के वाल्मीकि मंदिर पर धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। समाज के लोगों ने महर्षि के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर कुलदीप सभासद, रमेश सिंह, अमर सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी