वन क्षेत्र में जेसीबी चलाकर हरे पेड़ उखाड़े

बरनावा वन क्षेत्र के संतनगर नर्सरी से सटे जंगल मे एक किसान ने अपने खेत से सटे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 10:30 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 10:30 PM (IST)
वन क्षेत्र में जेसीबी चलाकर हरे पेड़ उखाड़े
वन क्षेत्र में जेसीबी चलाकर हरे पेड़ उखाड़े

बागपत, जेएनएन। बरनावा वन क्षेत्र के संतनगर नर्सरी से सटे जंगल मे एक किसान ने अपने खेत से सटे हरे पेड़ों को जेसीबी से उखाड़ दिया। शिकायत पर वन अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

बरनावा वन क्षेत्र में संतनगर नर्सरी के पास वन विभाग की भूमि पर सागौन, शीशम, बबूल आदि प्रजातियों के पेड़ खड़े हैं। वन क्षेत्र से सटे आसपास के गांवों के किसानों के खेत भी हैं। कई किसान वन क्षेत्र में अतिक्रमण कर वन विभाग की भूमि को अपने खेतों में मिलाने के प्रयास करते रहते हैं। शुक्रवार को बेगमाबाद गढ़ी के एक किसान ने अपने खेत के पास के वन क्षेत्र में खड़े शीशम व सागौन के हरे पेड़ों को जेसीबी चलवाकर उखाड़ कर गायब कर दिया। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने डीएम व वन विभाग के आला अधिकारियों को कर दी तथा वीडियो बनाकर वायरल भी कर दी। जिसमे जेसीबी व उखाड़े गए पेड़ दिखाई दे रहे हैं। डीएम व डीएफओ के निर्देश पर वन रेंजर राजपाल सिंह मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने जांचकर अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी। इस संबंध में वन रेंजर राजपाल सिंह ने बताया कि वन क्षेत्र में नुकसान पहुंचाने वाले किसान के खिलाफ कार्रवाही की जा रही है। किसान से नुकसान का जुर्माना वसूला जाएगा तथा उसके खिलाफ एफआईआर भी कराई जाएगी। जिले में 4877 को हुआ टीकाकरण

जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को 101 सत्रों में 4877 लोगों को टीकाकरण किया गया। सीएमओ डा. दिनेश कुमार ने बताया कि बागपत में 1090, बड़ौत में 937, बिनौली में 1540, छपरौली में 410, खेकड़ा में 630 और पिलाना में 270 लोगों को टीकाकरण किया गया है।

chat bot
आपका साथी