महाराणा प्रताप को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

कस्बे में राजपूत समाज के लोगों ने महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 11:41 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 11:41 PM (IST)
महाराणा प्रताप को जयंती पर दी श्रद्धांजलि
महाराणा प्रताप को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

बागपत, जेएनएन। कस्बे में राजपूत समाज के लोगों ने महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्पों की वर्ष करते हुए उनके अद्वितीय साहस की गाथाओं पर प्रकाश डाला। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। राजेंद्र सिंह ठेकेदार ने कहा कि महाराणा प्रताप सच्चे देशभक्त एवं महान क्रांतिकारी थे। युवाओं को उनके पद चिन्ह पर चलना चाहिए। नीरज राजपूत, सभासद प्रहलाद सिंह, मनोज आर्य एडवोकेट ने कहा कि महाराणा प्रताप ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी। जब समस्त योद्धा अकबर की शरण में चले गए थे तब महाराणा प्रताप अकेले युद्ध लड़ रहे थे। राहुल ठाकुर, अश्वनी, विकास, वैभव, आशु आदि मौजूद रहे। शासन को भेजी जाने वाली बंदियों की सूची जल्द होगी तैयार

कोरोना की वजह से 32 बंदियों को जेल से 60 दिन की अंतरिम जमानत पर छोड़ा गया। शासन को भेजी जाने वाली बंदियों की सूची जल्द तैयार होगी। उसके बाद बंदियों की पैरोल पर रिहाई होगी।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शासन ने सात साल या उससे कम की सजा के अपराध में कारागार में बंद बंदियों की 60 दिन के पैरोल पर रिहाई का निर्णय लिया है। इसके लिए जेल प्रशासन से बंदियों का ब्योरा मांगा गया है। जेल प्रशासन बंदियों की सूची तैयार कर रहा है। वहीं अदालत ने 32 बंदियों को अंतरिम जमानत दे दी है। अदालत का आदेश जेल में पहुंचा तो अफसर हरकत में आ गए। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह का कहना है कि अदालत के आदेश का पालन करते हुए 32 बंदियों को अंतरिम जमानत पर छोड़ा गया है। इनमें बंदी राशिद, कृष्ण, राजकुमार, बिट्टू, शाहनवाज, संदीप आदि शामिल हैं। शासन द्वारा मांगी गई बंदियों की सूची जल्द ही तैयार कर ली जाएगी। जिसको शासन को भेजा जाएगा। शासन के आदेश पर बंदियों को पैरोल पर छोड़ा जाएगा।

chat bot
आपका साथी