पुआल लदी ट्रैक्टर ट्रालियों पर दिन में प्रतिबंध

सड़क सुरक्षित व जीवन सुरक्षित के लिए पुलिस ने अहम निर्णय लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 08:45 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 08:45 PM (IST)
पुआल लदी ट्रैक्टर ट्रालियों पर दिन में प्रतिबंध
पुआल लदी ट्रैक्टर ट्रालियों पर दिन में प्रतिबंध

बागपत, जेएनएन। सड़क सुरक्षित व जीवन सुरक्षित के लिए पुलिस ने अहम निर्णय लिया है। दिन में पुआल से लदी ट्रैक्टर-ट्राली के संचालन से हादसे का अंदेशा रहता था। इस पर दिन में पुआल लदी ट्रैक्टर ट्रालियों पर प्रतिबंधित लगा दिया है। जो सड़कों पर सिर्फ रात को ही दौड़ रहे हैं। इससे यात्रियों को बहुत राहत मिल रही है।

हरियाणा से बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टर-ट्राली में पुआल लेकर बागपत के रास्ते मेरठ, मुजफ्फरनगर व अन्य जनपदों में जाते हैं। कई लोग तो ट्रैक्टर में दो-दो ट्राली जोड़कर चलते हैं। इससे सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती थी। हादसों की भी संभावना बनी रहती थी, क्योंकि सड़क पर गड्ढे होने की वजह से कभी भी पुआल से लदी ट्राली पलट जाती थी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इससे राहत दिलाने के लिए पुलिस ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया कि उक्त वाहन दिन में नहीं चलेंगे। इनका प्रतिदिन रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक सड़कों पर संचालन होता हैं। इसीलिए यूपी-हरियाणा बार्डर के निवाड़ा पुल के पास पुआल से लदे ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी लाइन लग जाती है। चालक रात होने का इंतजार करते रहते हैं।

एएसपी मनीष कुमार मिश्रा का कहना है कि हादसे रोकने के लिए पुआल से लदी ट्रैक्टर-ट्राली के संचालन पर दिन में रोक लगाई गई है। सिर्फ रात को रोड पर चलती है। ट्रैक्टर के साथ सिर्फ एक ट्राली लेकर चले। ट्राली में निर्धारित सीमा से अधिक पुआल न भरें। बाजार में प्रवेश रोकने को रूट डायवर्जन लागू

एएसपी का कहना है कि पुआल से लदी ट्रैक्टर-ट्राली का प्रवेश बाजार में रोकने के लिए रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है, ताकि जाम न लगे। पुलिस के कार्य की सराहना

यात्री राखी, काजल, मुकेश, हरपाल, नेत्रपाल, सुरेंद्र आदि का कहना है कि पुआल की ट्रैक्टर-ट्राली के दिन में संचालन पर रोक लगाकर पुलिस ने अच्छा कार्य किया है। इनसे हादसे होने की संभावना बनी रहती थी।

chat bot
आपका साथी