पूरे देश का किसान 40 लाख ट्रैक्टर लेकर पहुंचेगा दिल्ली: राकेश टिकैत

कृषि कानूनों के विरोध के चलते किसान आंदोलन व महापंचायतों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का माहौल गर्माया हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 10:15 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 10:15 PM (IST)
पूरे देश का किसान 40 लाख ट्रैक्टर लेकर पहुंचेगा दिल्ली: राकेश टिकैत
पूरे देश का किसान 40 लाख ट्रैक्टर लेकर पहुंचेगा दिल्ली: राकेश टिकैत

बागपत, जेएनएन। कृषि कानूनों के विरोध के चलते किसान आंदोलन व महापंचायतों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का माहौल पूरी तरह गर्माया हुआ है। शनिवार को श्री जवाहर इंटर कॉलेज बामनौली में सम्राट सलक्षण पाल सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने शिरकत की। राकेश टिकैत में कहा कि दिल्ली में कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। पूरे देश से किसान 40 लाख ट्रैक्टर के साथ दिल्ली पहुंचेगा। वहीं अजित सिंह ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों का बहिष्कार करने का एलान किया।

शनिवार को बामनौली में सुबह के वक्त आयोजित हवन कार्यक्रम और चौधरी अजित सिंह वहीं पर शाम को किसान पंचायत में शामिल हुए। पंचायत में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। राकेश टिकैत ने हुंकार भरी कि दिल्ली चलने के लिए किसान ट्रैक्टर में तेल डाल कर तैयार रहे। कृषि कानून बनने से पहले उद्योगपतियों के गोदाम बन गए। इन्हें तोड़कर छप्पर में तब्दील किया जाएगा। देश को लूटने वालों को भागना पड़ेगा। इस कानून से किसान की जमीन भी कंपनी हड़प लेगी। खाद्य पदार्थो की कीमत भूख तय करेगी यानी जिस समान की मांग ज्यादा होगी उसी समान को कंपनी बेचेगी। इसका नुकसान छोटे दुकानदारों को भी होगा। बड़े शहरों में बस मॉल होंगे। शाम को किसान पंचायत को संबोधित करते हुए चौधरी अजित सिंह ने कहा कि मोदी गरीबों व किसानों के नहीं, पूंजीपतियों के प्रधानमंत्री हैं। किसान के पास पैसा नहीं होगा तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था खत्म हो जाएगी। उन्होंने किसानों से एकजुट होने का आह्वान किया। गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा सरकार के मंत्रियों, सांसद व विधायकों से किसानों के बीच जाकर उन्हें समझाने को कहा है। इनका बहिष्कार कर दो।

chat bot
आपका साथी