मुख्यमंत्री से भाजपाइयों को मिलने से रोका, हंगामा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ग्राम सिसाना में मिलने पहुंचे भाजपा के कार्यकर्ताओं को हाईवे पर रस्सा बांधकर रोका दिया गया। इसके विरोध में भाजपाइयों ने हंगामा किया। उनकी अफसरों से नोकझोंक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 08:38 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 08:38 PM (IST)
मुख्यमंत्री से भाजपाइयों को मिलने से रोका, हंगामा
मुख्यमंत्री से भाजपाइयों को मिलने से रोका, हंगामा

बागपत, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ग्राम सिसाना में मिलने पहुंचे भाजपा के कार्यकर्ताओं को हाईवे पर रस्सा बांधकर रोका दिया गया। इसके विरोध में भाजपाइयों ने हंगामा किया। उनकी अफसरों से नोकझोंक हुई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्राम सिसाना के स्कूल में आने की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता गुरुवार सुबह स्कूल के बाहर पहुंचने शुरू हो गए थे। पुलिस ने उनको स्कूल से पास से कई बार हटाया। धीरे-धीरे भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ गई। एसडीएम अनुभव सिंह, सीओ अनुज मिश्रा व अन्य अफसरों ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलने के लिए कलक्ट्रेट जाओ, यहां पर किसी को नहीं मिलने दिया जाएगा। यह सबकुछ सुरक्षा व्यवस्था के लिए किया जा रहा है। इस पर उनकी अफसरों से नोकझोंक हुई। हाइवे पर पुलिसकर्मी लाइन लगाकर खड़े हुए, ताकि कोई आगे न बढ़ पाए। उसके बावजूद कई भाजपा नेता स्कूल के पास पहुंचने लगे। पुलिस ने उनको वापस लौटाया। मुख्यमंत्री के स्कूल में पहुंचने से पहले पुलिस ने हाइवे पर रस्सा बांध दिया। किसी को भी रस्सा क्रास नहीं करने दिया। इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। मुख्यमंत्री स्कूल में पहुंचकर निरीक्षण करके चले गए। वहां पर उनसे कोई भाजपा कार्यकर्ता नहीं मिल पाया। भाजपाइयों को दिए चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश

बागपत: मुख्यमंत्री योगी ने जनप्रतिनिधियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरे मनोयोग से जुट जाएं। बूथ को मजबूत करें। कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों ने कोरोना की दूसरी लहर में अच्छा काम किया है, इसे जारी रखें।

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में भाग लेने के बाद कई भाजपाइयों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त किया। निर्देश दिए कि विधानसभा चुनाव में समय कम है इसलिए कार्यकर्ता संगठन और बूथ को मजबूत करें।

पहले और अब के बागपत को देख लीजिए। पहले बागपत में सड़कों पर गड्ढों की भरमार थी, लेकिन अब बागपत में चौड़ी और अच्छी सड़के हैं। मुख्यमंत्री ने बागपत के मीतली गांव में मेडिकल कालेज का निर्माण दिसंबर तक शुरू कराने का आश्वासन देकर कहा कि बागपत बदल रहा है। कोरोना महामारी की वजह से जो विकास रुक गया था उसे आगे बढ़ाया जाएगा। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, बागपत सांसद डा. सत्यपाल सिंह, बागपत विधायक योगेश धामा, बड़ौत विधायक केपी मलिक, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, जिला प्रभारी बिजेंद्र कश्यप, सांसद प्रतिनिधि ठा. प्रदीप सिंह, पूर्व विधायक चौ. साहब सिंह, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, रामपाल सिंह नेहरा एडवोकेट, प्रमुख जितेंद्र पहलवान, खेकड़ा ब्लाक प्रमुख पति परविदर धामा, चेयरमैन अमित राणा तथा जयकरण सिंह, सुदेश चौहान, धूम सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी