कटान के लिए 26 मवेशी मेरठ ले जाते तीन तस्कर गिरफ्तार

बागपत जेएनएन। जनपद के रास्ते बड़ी संख्या में पशुओं की तस्करी हो रही है। इनमें से अधिकतर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 09:44 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 09:44 PM (IST)
कटान के लिए 26 मवेशी मेरठ ले जाते तीन तस्कर गिरफ्तार
कटान के लिए 26 मवेशी मेरठ ले जाते तीन तस्कर गिरफ्तार

बागपत, जेएनएन। जनपद के रास्ते बड़ी संख्या में पशुओं की तस्करी हो रही है। इनमें से अधिकतर पशु कटान के लिए ले जाए जाते हैं। यूपी-हरियाणा बार्डर पर निवाड़ा चौकी पुलिस ने मंगलवार सुबह 26 मवेशियों से लदे कैंटर को पकड़ा। मवेशियों को मुंह-पैर बांधकर बुरी तरह से कैंटर में लाद रखा था। पुलिस ने कैंटर में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया। कोतवाली एसआइ प्रियवृत आर्य के मुताबिक पकड़े गए आरोपित बिजेंद्र निवासी संजय नगर थाना सदर जनपद फरीदकोट (पंजाब), उम्मीद व औसाफ निवासीगण ग्राम बजेडी (मुजफ्फरनगर) है। पूछताछ में पता चला कि आरोपित व्यक्ति मवेशियों को पंजाब से कटान के लिए मेरठ लेकर जा रहे थे। आरोपितों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

जाम की तरफ नहीं अधिकारियों का ध्यान, राहगीर परेशान

बागपत, जेएनएन। मुख्यमार्ग बेहद संकरे होने के बाद भी बाजार चौकी के पास मार्ग पर अतिक्रमण रहता है। सबसे बुरे हालात तो पंजाब नेशनल बैंक के बाहर रहते हैं। जहां हर वक्त मार्ग पर कई वाहन खड़े रहते हैं। कई बार तो बाइक के साथ गाड़ियों को भी मार्ग पर ही छोड़कर चालक फरार हो जाते हैं। पुलिस जद्दोजहद करती है लेकिन रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। मंगलवार को स्कूलों की छुट्टी के समय यही हालत रहे। करीब दो घंटे तक पाठशाला से रेलवे रोड पर दर्जनों वाहन फंसे रहे। इससे राहगीरों संग आमजन को भी परेशानी उठानी पड़ी। लोगों की समस्या को देखते हुए काप्ऊी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। हैरत की बात है कि मार्ग पर रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। अधिकारियों के वाहन भी आए दिन जाम में फंसते ही रहते हैं। आमजन संग सैकड़ों बार वरिष्ठ नागरिक संगठन ने भी जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग कर लेकिन अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। अगर वन-वे की व्यवस्था कराई जाए तो काफी हद तक राहगीरों को जाम की समस्या ने निजात मिलेगा। खेकड़ा युवक मंच अध्यक्ष अनुज कौशिक, रालोद नेता सोनू चौहान, ब्रह्मपाल सिंह मेंबर, खन्नू धामा, अनिल आदि ने एसडीएम से जल्द समस्या का निदान कराने की मांग की। एसडीएम अजय कुमार का कहना है कि सीओ और ईओ से वार्ता कर समस्या का निदान कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी