वन क्षेत्र से पेड़ काटते तीन गिरफ्तार, एक फरार

सरौरा वन क्षेत्र में रात पेड़ काट रहे तीन वन माफिया को पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 10:24 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 10:24 PM (IST)
वन क्षेत्र से पेड़ काटते तीन गिरफ्तार, एक फरार
वन क्षेत्र से पेड़ काटते तीन गिरफ्तार, एक फरार

बागपत, जेएनएन। सरौरा वन क्षेत्र में रात पेड़ काट रहे तीन वन माफिया को पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया जबकि एक फरार हो गया। पुलिस ने लकड़ी लदा ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले लिया है। पुलिस की कार्रवाई से अवैध कटान करने वाले में हड़कंप मच गया है। पुलिस भी सक्रिय हो गई है।

सरौरा वन क्षेत्र में रविवार तड़के पुलिस को आवाज सुनाई दी। पेड़ कटान का शक होने पर पुलिस उसी स्थान पर पहुंची, जहां से आवाज आ रही थी। पुलिस को मौके पर एक ट्रैक्टर ट्राली में कुछ लकड़ियां लदी हुई मिली। पेड़ काट रहे चार लोगों में से तीन को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि एक फरार हो गया।

इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपित फुरकान पुत्र सरूप, नसीम पुत्र जमील व आदिल पुत्र आजाद निवासी पारसी गांव, सरधना थाना मेरठ जनपद है। फरार होने वाला आरोपित सद्दाम पुत्र छिद्दा है। बरामद लकड़ी कच्चे नीम की हैं। वन रेंजर राजपाल सिंह का कहना है कि वन क्षेत्र से नीम का नहीं, बल्कि अरू का पेड़ काटा है। वन दारोगा दीपक सिरोही, वन रक्षक विनय शर्मा मौके पर गए थे, लेकिन पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया। यह मुकदमा वन विभाग की ओर से दर्ज होना चाहिए था। बुढ़ाना भेजी जाती हैं लकड़ियां

सरौरा वन क्षेत्र मेरठ करनाल-हाइवे से लगा है। मेरठ व मुजफ्फरनगर जनपद की सीमाएं भी मिलती है। आरा मशीनें बुढ़ाना कस्ब और सरधना कस्बे के अलावा हर्रा, मुलहैडा और खेड़ी में है। लोगों का कहना है कि कटान के बाद लकड़ियां बुढ़ाना भेजी जाती रही हैं।

chat bot
आपका साथी