हमारी रसोई में छिपा है सेहत का खजाना

हमारी रसोई हमारी सेहत को संवारने में सबसे अधिक कारगर है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 11:46 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 11:46 PM (IST)
हमारी रसोई में छिपा है सेहत का खजाना
हमारी रसोई में छिपा है सेहत का खजाना

बागपत, जेएनएन। हमारी रसोई हमारी सेहत को संवारने में सबसे अधिक कारगर है। रसोई में ही सेहत का खजाना छुपा हुआ है। दाल-सब्जियां बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री शरीर के अलग-अलग रोगों में लाभकारी होती है। जायके के चक्कर में विभिन्न तरह की औषधियों का हर रोज सेवन होता है।

रसोई में पकने वाली दाल और सब्जियां तो शरीर को बलवान बनाती है, उसके साथ इन्हें जायकेदार बनाने वाली चीजें भी रोगों से लड़ने की क्षमता पैदा करती हैं। तड़के में इस्तेमाल होने वाली हर सामग्री अलग-अलग रोगों को भगाती है। हर रसोई में अलग-अलग तरह के मसाले इस्तेमाल होते है, जो किडनी रोगों को दूर करने से लेकर कोलेस्ट्रोल तक को कम करने वाली चीजों का हर रोज सेवन करते हैं। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डा. एमके कौशिक बताते है कि रसोई हमारी सबसे बड़ी वैद्यशाला है और गृहणी हमारी वैद्य है। हर रोज खाना बनाते समय जिन चीजों का इस्तेमाल करती है वो सभी हमारे शरीर को लाभ पहुंचाते हैं। रोगों को खत्म करने में सबसे ज्यादा कारगर साबित होते हैं। जायका तो बनता ही है, निरोगी काया भी हो जाती है। वह कहते हैं कि स्वस्थ शरीर में ही ईश्वर का वास होता है। रसोई ही हमारी काया निरोगी बनाने में सबसे अग्रणी है।

--------

रसोइयों में मिलने औषधियां

और उनका लाभ

धनिया के सेवन से किडनी से संबंधित समस्या दूर होती है। जीरा पाचन क्रिया बढ़ाता है, सोंठ तेजाब बनने से रोकती है और पाचन क्रिया बढ़ाती है। काली मिर्च जठाराग्नि बढ़ाती है, काला नमन भी पाचन क्रिया बढ़ाता है, प्याज थाइराइड की समस्या दूर करता है, लहसून जोड़ों के दर्द को दूर करता है, हल्दी एंटीबायोटिक है, दर्द और चोट, मोच में काम आती है, अजवाइन पाचन क्रिया में लाभकारी है, सरसों का तेल कोलस्ट्रोल को बढ़ने से रोकता है, हींग बदहजमी दूर करता है, पुदीना पाचन क्रिया बढ़ाता है और नौसादर कफ को कम करता है। तेजपात शुगर को कंट्रोल करता है और इंसुलिन को बढ़ाता है।

---------

हमें तो बस जायका

बनाने का पता था

पुरानी तहसील निवासी पुष्पा देव ने कहा कि हमें तो जायका बनाने का ही पता था। बड़ौत की नवयुग कालोनी निवासी विनीता चौधरी ने कहा कि कुछ सामग्री का पता जो रोगों काम हाती है, लेकिन हमारी रसोई इतना औषधियां रखी है इसका नहीं पता था।

chat bot
आपका साथी