मारपीट कर युवक की चोटी उखाड़ी, जिदा जलाने का प्रयास

खेत में जाने से मना करने पर युवक को जबरन गांव से बाहर ले जाकर पीटा गया। इतना ही नहीं उसकी चोटी उखाड़ी तथा जिदा जलाने का प्रयास किया। पीड़ित का आरोप है कि रमाला थाना प्रभारी ने शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 12:08 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 12:08 AM (IST)
मारपीट कर युवक की चोटी उखाड़ी, जिदा जलाने का प्रयास
मारपीट कर युवक की चोटी उखाड़ी, जिदा जलाने का प्रयास

जेएनएन, बागपत। खेत में जाने से मना करने पर युवक को जबरन गांव से बाहर ले जाकर पीटा गया। इतना ही नहीं उसकी चोटी उखाड़ी तथा जिदा जलाने का प्रयास किया। पीड़ित का आरोप है कि रमाला थाना प्रभारी ने शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को पीड़ित एसपी दफ्तर पहुंचा था, लेकिन उसकी मुलाकात नहीं हो सकी।

ग्राम बूढ़पुर निवासी रवि कुमार ने बताया कि वह 17 अप्रैल की रात करीब 12 बजे अपने चाचा सतीश के घर के बाहर बैठा हुआ था। इस दौरान गांव का एक व्यक्ति उनके पास आया और उसे खेत में जाने के लिए कहने लगा। आरोप है कि खेत में जाने से मना करने पर आरोपित व्यक्ति उसे कंधे पर उठाकर गांव से बाहर ले गया और लात घूसों से पीटते हुए उसकी चोटी उखाड़ दी। इसके बाद आरोपित जान से मारने के लिए उसके कपड़ों में आग लगाकर फरार हो गया। उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। रमाला थाना पर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित मंगलवार को एसपी दफ्तर पहुंचा, लेकिन उसकी एसपी से मुलाकात नहीं हो सकी। उधर रमाला थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। इस तरह की शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जिवाना के गोली कांड में क्रास केस दर्ज, निष्पक्ष जांच की मांग

जिवाना के गोली प्रकरण में क्रास केस दर्ज कराया गया है। इसके विरोध में लोग मंगलवार को एसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अफसर से केस की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

ग्राम जिवाना निवासी अशोक ने बताया कि 18 अप्रैल की रात करीब 10.10 बजे कपिल अपने घर के बाहर बैठा हुआ था, तभी इसी दौरान हथियारों से लैस चार लोग वहां पहुंचे थे। आरोप है कि उक्त लोगों ने जगत सिंह पर पिस्टल व तमंचे से गोलियां चलाई थी। पैर में गोली लगने से जगत सिंह घायल हो गये थे। इसके बाद आरोपित मकान में घुस गये और सुनेश देवी को भी गोली मार दी थी। इस घटना का रमाला थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। गांव में हथियार लहराते हुए आरोपितों की वीडियो भी उसके पास है। आरोप है कि गांव की पार्टीबाजी के चलते विपक्षियों ने क्रास केस करते हुए पांच युवकों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इसके विरोध में अशोक ने स्वजन व ग्रामीणों के साथ एसपी दफ्तर पहुंचकर अफसरों से केस की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।

एएसपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी