बागपत के पहलवानों ने किया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन

बागपत जेएनएन। जनता वैदिक कालेज के खेल मैदान पर सांसद खेल स्पर्धा में पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री अ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 10:30 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 10:30 PM (IST)
बागपत के पहलवानों ने किया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन
बागपत के पहलवानों ने किया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन

बागपत, जेएनएन। जनता वैदिक कालेज के खेल मैदान पर सांसद खेल स्पर्धा में पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि बागपत के पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है और अच्छा करने की आवश्यकता है, ताकि ओलिपिक खेलों तक नाम हो। उन्होंने सांसद डाक्टर सत्यपाल सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि सांसद अपनी बची निधि को खेलों के ऊपर खर्च कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने एशियन चैंपियन सुभाष पहलवान की भी तारीफ की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने अखाड़े पर कुश्तियां भी देखी। इस दौरान पूर्व विधायक साहब सिंह, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, सरिता चौधरी, विकास माजरा, सतेंद्र तोमर, राकेश जैन, रामभरोसे भाई जी, विक्रम राणा, अमित तितरौदा, पवन शर्मा, सुखबीर नरवाल, अनूप पहलवान, राजू पहलवान, अनिल मान, वेदपाल उपाध्याय, जय कुमार सरोहा आदि मौजूद रहे।

50 में 27 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

जागरण संवाददाता, बागपत: शनिवार को एसपी नीरज कुमार जादौन ने बालैनी तथा चांदीनगर थाने में फरियादियों की समस्या सुनी। एडीएम अमित कुमार सिंह व एएसपी मनीष कुमार मिश्रा ने बिनौली थाने में शिकायतें सुनी। सभी थानों में 50 शिकायत आई, जिनमें 27 का निस्तारण किया। एसपी ने शेष शिकायतों का शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस अफसरों को निर्देश दिए। बागपत कोतवाली में समाधान दिवस में सीओ अनुज मिश्र व कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने आई दो शिकायतों को सुन निस्तारण का आश्वासन दिया। राजस्व विभाग से कोई अधिकारी नहीं आए। इससे उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है।

chat bot
आपका साथी