परशुरामेश्वर महादेव मंदिर : जलाभिषेक करने उमड़ा आस्था का सैलाब

पुरा गांव के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में कोरोना पर आस्था का दमदारी के साथ प्रहार हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 10:41 PM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 10:41 PM (IST)
परशुरामेश्वर महादेव मंदिर : जलाभिषेक करने उमड़ा आस्था का सैलाब
परशुरामेश्वर महादेव मंदिर : जलाभिषेक करने उमड़ा आस्था का सैलाब

बागपत, जेएनएन। पुरा गांव के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में कोरोना पर आस्था का दमदारी के साथ प्रहार हुआ। भोले की भक्ति में रमे श्रद्धालुओं ने महादेव के जयकारों के साथ अपने आराध्य देव का जलाभिषेक किया। पूरी श्रद्धा भगवान को समर्पित कर किया। किसी ने दूध तो किसी ने दही, भांग, धतूरा और शहद से अभिषेक किया। मंदिर में पहुंचा हर भक्त भगवान की झलक पाने के लिए प्रयास में था।

शिवरात्रि पर महादेव के भक्त शुक्रवार भोर से ही परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचना शुरू हो गए थे। मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं के चेहरे पर कोरोना का जरा भी भय नहीं था। दूर दराज से आए लोग सुबह ही जलाभिषेक करके लौट गए थे। स्थानीय लोगों ने शाम तक जल अर्पित किया। लाइन में लगे हर व्यक्ति के मुख पर महादेव का जयकारा और आंखों में भगवान की झलक पाने के लिए प्रयास कर रहे थे। यह दृश्य सुबह से लेकर शाम तक रहा है। शाम के समय 5.28 बजे झंडा पूजन किया गया था, जिसके बाद 6.28 बजे झंडा मंदिर की शिखर पर लगाया। झंडा लगाते हुए श्रद्धालुओं की अपार भीड़ मंदिर में महादेव का जलाभिषेक करने के लिए उमड़ गई।

डीएम राजकमल यादव, मंदिर समिति के अध्यक्ष तिलकराम गुप्ता, सचिव सचिव शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मंदिर के मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा ने विधि विधान से पूजन कराया। पुजारी ने बताया कि लाखों की संख्या में भक्तों ने पहुंचकर महादेव की आराधना करते हुए जलाभिषेक किया। मेला नहीं लगने से श्रद्धालुओं में रही मायूसी

सावन के महीने में प्रत्येक वर्ष श्रावणी मेला लगता था, जलाभिषेक करने के लिए आने वाले श्रद्धालु मेले में से खेल-खिलौने, सौन्दर्य प्रसाधन सहित अन्य सामान खरीदते थे। इस बार ऐसा नहीं हुआ। जिस कारण श्रद्धालु मायूस रहे। कोविड हेल्प डेस्क ने श्रद्धालुओं के तापमान की जांच की

पुरा महादेव मंदिर परिसर में ही डाक्टरों की टीम द्वारा कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई थी। जलाभिषेक करने आने वाले श्रद्धालुओं का तापमान की जांच की। कोरोना से बचाव संबंधी जानकारी दी गई। कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

रोक के बावजूद परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में कांधे पर कावड़ लिए शिवभक्तों ने महादेव का गंगा जल से अभिषेक किया। वहीं, डाक कावंड़ भी लेकर भक्त पहुंचे। हरियाणा से होते हुए अपनी मंजिल की ओर भक्त बढ़ रहे थे।

chat bot
आपका साथी