घटना के बाद स्तब्ध रह गया सारा शहर, दिन भर लगा रहा जमावड़ा

मूल रूप से बिजरौल गांव के रहने वाले डाक्टर आत्माराम तोमर लंबे समय तक शहर में वैदिक कालेज के प्रधानाचार्य थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 10:33 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 10:33 PM (IST)
घटना के बाद स्तब्ध रह गया सारा शहर, दिन भर लगा रहा जमावड़ा
घटना के बाद स्तब्ध रह गया सारा शहर, दिन भर लगा रहा जमावड़ा

बागपत, जेएनएन। मूल रूप से बिजरौल गांव के रहने वाले डाक्टर आत्माराम तोमर लंबे समय तक शहर स्थित जनता वैदिक कालेज के प्रधानाचार्य रहे थे।

शुक्रवार सुबह जैसे ही घटना का पता चला तो लोग अवाक रह गए। शहर के शिक्षा और राजनीति से जुड़े लोग उनके आवास पर पहुंचे और परिवार का ढांढस बंधाया। घटना का पता चलते ही रात के समय भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर कुलप्रकाश और सभासद योगेश तोमर तो सुबह भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा, रामपाल सिंह नेहरा, सरिता चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र पंवार, डाक्टर नीरज कौशिक, वीरेंद्र राणा, बिजेंद्र शर्मा के अलावा शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह आदि उनके घर पहुंचे। उधर, पोस्टमार्टम हाउस पर प्रदीप ठाकुर, कुलदीप भारद्वाज, दीपक बामनौली, पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र सिंह आदि पहुंचे। इंटरनेट मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

सांसद डाक्टर सत्यपाल सिंह, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह, बड़ौत विधायक केपी मलिक, संदीप फौजी बड़ौली, पूर्व विधायक साहब सिंह, सरिता चौधरी, रालोद के पूर्व विधायक डाक्टर अजय कुमार, ठाकुर प्रदीप सिंह, रविद्र सिंह राठी, सुमित तोमर, नितिन जैन, निखिल त्यागी, दीपक बामनौली, जितेंद्र धामा, अमित जैन, विक्रम राणा, मनोज बिशनोई, अंकित बड़ौली, नवीन प्रधान, महेश कुमार खोखर, प्रियंका आर्या, संजय प्रजापति आदि ने फेसबुक पर डाक्टर आत्माराम तोमर को श्रद्धांजलि दी। टयोढ़ी से बरामद स्कार्पियो

डाक्टर आत्माराम तोमर की स्कार्पियो शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे टयोढ़ी गांव में हरिजन चौपाल के पास से बरामद हुई। 12 को होगा अंतिम संस्कार

डाक्टर आत्माराम तोमर के भतीजे रविद्र ने बताया कि अमेरिका में रहने वाले उनके परिवार के कई लोग 11 सितंबर तो कई 12 सितंबर की सुबह तक आएंगे। इसके बाद ही भाजपा नेता का 12 सितंबर को सुबह 11 से दोपहर 12 बजे के बीच शव का अंतिम संस्कार होगा। मुंह दबाकर की हत्या

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि डाक्टर आत्माराम की हत्या उनका मुंह और नाक को दबाने से हुई है।

chat bot
आपका साथी