दूसरों के भरोसे जिले में आक्सीजन की व्यवस्था

कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है हर रोज लोगों की जान कोविड-19 अस्पताल में जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 10:32 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 10:32 PM (IST)
दूसरों के भरोसे जिले में आक्सीजन की व्यवस्था
दूसरों के भरोसे जिले में आक्सीजन की व्यवस्था

बागपत, जेएनएन। कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, हर रोज लोगों की जान कोविड-19 अस्पताल में जा रही है। होम आइसोलेशन में मरीजों की भरमार है। ऐसे हालात में आक्सीजन का अभी संकट कम नहीं हुआ। जिले में आक्सीजन प्लांट नहीं है, लेकिन अभी दूसरे जनपद और राज्यों के भरोसे ही आपूर्ति हो रही है। दावा तो यह है कि भरपूर है, लेकिन जरूरतमंद अभी भी भटक रहे हैं।

जिले में अभी आक्सीजन का संकट है। लोग इधर-उधर से सांसों की डोर को जोड़ने के लिए प्राण वायु के सिलेंडर की व्यवस्था में लगे हुए है। कुछ ऐसे हैं जिन्हें सिलेंडर तो मिल गए हैं, लेकिन रिफिल नहीं हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी प्राइवेट में कोरोना से अलग अन्य बीमारी का इलाज करा रहे लोगों को है।

जिले में न तो आक्सीजन के प्लांट हैं और न ही फिलिग सेंटर है। हालत ऐसी है कि उत्तराखंड के हरिद्वार, हरियाणा के सोनीपत और प्रदेश के शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से आक्सीजन की सप्लाई हो रही है। सप्लाई मिलने में समय लगता है, यह समस्या भी बड़ी है।

प्रशासन का दावा है कि जिले में आक्सीजन की कमी नहीं है। होम आइसोलेशन वालों के लिए भी तहसीलों में केंद्र बना दिए गए हैं। डाक्टर ने आक्सीजन की जरूरत बताई, तो व्यवस्था हो जाएगी। प्राइवेट में भर्ती मरीजों को मशक्कत करने के बाद आपूर्ति हो रही है।

आक्सीजन के नोडल अधिकारी एसडीएम बागपत अनुभव सिंह ने बताया कि जिले में आक्सीजन की समस्या नहीं है। जरूरत वाले मरीजों को समय पर आक्सीजन दी जा रही है। होम आइसोलेशन में मरीजों के लिए भी तीनों तहसीलों पर केंद्र बना दिए गए हैं। नान कोविड मरीजों को भी दिक्कत नहीं है। सिलेंडरों के खत्म होते ही तुरंत रिफिल करा लिए जाते हैं। कोविड-19 अस्पतालों में नहीं है कोई दिक्कत

जिले में होम आइसोलेशन पर 1450 मरीज हैं। कोविड-19 अस्पताल सरूरपुर, खेकड़ा और जिला अस्पताल में मरीज भर्ती हैं। यहां जरूरत पड़ने पर आक्सीजन दी जा रही है। प्राइवेट कोविड-19 अस्पताल क्रिस्टल, आस्था और मेडिसिटी बड़ौत में भी आपूर्ति हो रही है। यहां लगने हैं आक्सीजन प्लांट

-- जिला अस्पताल और सरूरपुर कलां में आक्सीजन प्लांट स्वीकृत है। प्राइवेट में बड़ौत के मेडिसिटी हास्पिटल में भी प्लांट की तैयारियां की जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी