मुख्यमंत्री की घोषणा पर गदगद निशानेबाज, बोले धन्यवाद योगी जी

बागपत जेएनएन। नोएडा की शूटिग रेंज शूटर दादी चंद्रो तोमर के नाम से जानी जाएगी। मुख्यमंत्री यो

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 11:35 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 11:35 PM (IST)
मुख्यमंत्री की घोषणा पर गदगद निशानेबाज, बोले धन्यवाद योगी जी
मुख्यमंत्री की घोषणा पर गदगद निशानेबाज, बोले धन्यवाद योगी जी

बागपत, जेएनएन। नोएडा की शूटिग रेंज शूटर दादी चंद्रो तोमर के नाम से जानी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस घोषणा का क्षेत्र के निशानेबाजों ने स्वागत करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ने यह एक अच्छी पहल की है। उधर, शूटर दादी के बेटे विनोद तोमर ने भी मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है। कहा इससे खेल और खिलाड़ियों को मदद मिलेगी।

शहर के पठानकोठ मोहल्ला स्थित छोटी मस्जिद के पास रहने वाले निशानेबाज हुजेफा राशिद का कहना है कि शूटर दादी ने बहुत संघर्ष है। ढलती उम्र में निशानेबाजी प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर नाम रोशन किया। वह मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत करते हैं।

शहर के ही रहने वाले अभिनव वत्स का कहना है कि बागपत निशानेबाजों का जनपद है। शूटर दादी निशानेबाजों की प्रेरणा बनी है। दादी ने लड़कियों को निशानेबाजी के खेल में आने के लिए प्रेरित किया है। मुख्यमंत्री की घोषणा का निशानेबाज स्वागत करते हैं।

---

मां का सपना पूरा हुआ: विनोद

शूटर दादी चंद्रो तोमर के बेटे विनोद तोमर का कहना है कि मां चंद्रो तोमर ने निशानेबाजी में बहुत काम किया है। उनका सपना था कि उनके नाम से निशानेबाजी की रेंज बनें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां चंद्रो तोमर के सपने को पूरा कर दिया।

---

डीएम ने भी किया ट्वीट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्वीट के बाद डीएम राजकमल यादव ने ट्वीट किया, जिसमें लिखा कि बागपत की तरफ से मुख्यमंत्री जी का बहुत बहुत आभार, ईश्वर दादी को अपने चरणों में श्रेष्ठ स्थान दें। दादी की जीवन यात्रा हमारी माताओं बहनों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।

chat bot
आपका साथी