शक में टूट रहे सात जन्मों के पवित्र रिश्ते

सात जन्मों के पवित्र रिश्तों में छोटी-छोटी बातों पर खटास पैदा हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 09:18 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 09:18 PM (IST)
शक में टूट रहे सात जन्मों के पवित्र रिश्ते
शक में टूट रहे सात जन्मों के पवित्र रिश्ते

बागपत, जेएनएन। सात जन्मों के पवित्र रिश्तों में छोटी-छोटी बातों पर खटास पैदा हो रही है। रिश्ते टूटने के घरेलू विवाद और चरित्र शक अहम वजह बन रही है। कहीं पर खाना बनाने को झगड़ा होता है, तो कहीं पर कपड़े की धुलाई को लेकर। कई महिलाएं अपने पति के साथ गांव के बजाए शहर में रहना पसंद करती है।

घर पर होने वाले छोटे-छोटे विवाद थानों में पहुंच रहे हैं। इनकी संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। पुलिस परामर्श केंद्र में पिछले साढ़े दस माह में 1100 शिकायतें पहुंचीं। पुलिस का मकसद सुलह-समझौते के आधार पर शिकायतों का निस्तारण कराना रहता है। इसमें पुलिस को कामयाबी भी मिल रही है, लेकिन कई बार दंपती एक साथ रहने की तैयार ही नहीं होती हैं। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक पुलिस परामर्श केंद्र में इस वर्ष पहुंची 1100 शिकायतों में से 850 शिकायत निस्तारित हो चुकी है। इनमें से 402 शिकायतों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया गया। 250 शिकायतें लंबित है। करीब 150 शिकायतों में दंपती एक साथ रहने की तैयार नहीं हुए। संयुक्त परिवार में न रहने की पहुंच रहीं शिकायतें

पुलिस के मुताबिक कई पुरुष शिकायत करते हैं कि उनकी पत्नी संयुक्त परिवार के बजाए एकांकी परिवार में रहना चाहती है। कई तो महिलाएं गांव के बजाए शहर में रहना पसंद करती है। इसको लेकर भी विवाद होता है। खाना न बनाने पर पत्नी के पेट में मारी लात, गई जान

बालैनी थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व महिला को खाना न बनाने पर पति ने पेट में लात मार दी थी। इससे महिला की मौत हो गई थी। चरित्र शक की 40 प्रतिशत शिकायतें : एसओ

महिला थाना प्रभारी साक्षी सिंह का कहना है कि 40 प्रतिशत शिकायतें महिला-पुरुष के द्वारा एक-दूसरे के चरित्र पर शक करने संबंधित आ रही है। शिकायत मिलने पर दंपती को समझाकर विवाद खत्म कराने का प्रयास किया जाता है।

chat bot
आपका साथी