ठीक करते गिरी मकान की छत, चार लोग जख्मी

चमरावल गांव में मकान की छत ठीक करते समय गिरने से महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 09:18 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 09:18 PM (IST)
ठीक करते गिरी मकान की छत, चार लोग जख्मी
ठीक करते गिरी मकान की छत, चार लोग जख्मी

बागपत, जेएनएन। चमरावल गांव में मकान की छत ठीक करते समय गिरने से महिला समेत चार लोग जख्मी हुए। स्वजन ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया।

गांव निवासी सचिन पुत्र जयपाल के मकान की छत ज्यादा बारिश होने के कारण टपक रही थी। गुरुवार को सचिन अपने पिता जयपाल के साथ छत को ठीक कर रहा था। पीछे दिनों हुई बारिश के पानी के कारण भरभराई छत गिर गई। चपेट में आकर सचिन, जयपाल के अलावा कमरे में काम कर रही चंद्रो व बच्चा नितिन भी जख्मी हुआ। छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि कोई भी छत के मलबे के नीचे नहीं आया वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था। स्वजन ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद किए जाने की मांग की। बारिश से तीन मकान गिरे, महिला घायल, भैंस की मौत

लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बालैनी क्षेत्र के गांवों में तीन मकान गिरने से महिला सहित दो लोग घायल हो गए। वहीं एक भैंस की मौत हो गई। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश से गांवों में मकान गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार सुबह से हो रही बारिश से पूरा महादेव गांव में बृजपाल का मकान भरभरा कर गिरा गया। इसके मलबे के नीचे दबकर उनकी पत्नी कुसुम घायल हो गई। वहीं एक भैंस की भी मौत हो गई। इसके अलावा ओगटी गांव में पंकज पुत्र बाबूराम का मकान गिर गया, जिसमें पंकज घायल हो गया। परिवार के अन्य सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई। रोशनगढ़ गांव में भी नन्दकिशोर पुत्र पाले का मकान गिर गया। पूरा परिवार बाल बाल बचा। घायलों का इलाज निजी चिकित्सकों के पास इलाज कराया जा रहा है। पीड़ित लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

chat bot
आपका साथी