मकान की गिरी छत, घर के लोग बाल-बाल बचे

अहिरान मोहल्ला में पूरन पुत्र छोटेलाल प्रजापति परिवार के साथ रहता था। गुरुवार की रात में अचानक छत भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं लगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 07:25 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 07:25 PM (IST)
मकान की गिरी छत, घर के लोग बाल-बाल बचे
मकान की गिरी छत, घर के लोग बाल-बाल बचे

बागपत, जेएनएन: अहिरान मोहल्ला में पूरन पुत्र छोटेलाल प्रजापति परिवार के साथ रहता था। गुरुवार को शाम पूरन स्वजन के साथ बैठा हुआ था। पूरन टीवी चलाने के लिए चारपाई से उठा, तभी अचानक कमरे की छत टूटकर गिर गई। इससे लोगों में चीख पुकार मच गई। इस हादसे में सभी बाल-बाल बचे। पूरन ने बताया कि बारिश का पानी छत पर ही भरा रहता था। इस कारण भरभराकर छत गिरी। मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित की आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई है।

सड़कों पर जलभराव

राहगीर परेशान

शुक्रवार को सुबह से ही मौसम में नरमी सूर्यदेव के न निकलने से बनी हुई थी। दोपहर करीब दो बजे अचानक आसमान में छाए बादल बरसने लगे। करीब दो घंटे बादल रुक-रुककर बरसते रहे। इससे सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों को परेशानी का सामान करना पड़ा। लोग भी घर में कैद रहे। बारिश रुकने के आधा घंटा बाद सड़कों से पानी उतरा तो राहगीरों को आवागमन सुचारु हो सका। बारिश से किसानों के चेहरे खिले। किसानों का कहना है कि चार दिन से हो रही बारिश फसलों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। किनारे खड़े वाहन से भिड़ा

ट्रक, चालक जख्मी

संवाद सूत्र, खेकड़ा : बुलंदशहर निवासी अशोक पुत्र राजपाल ट्रक चालक है। गुरुवार की रात गाजियाबाद से हरियाणा सामान लेने के लिए जा रहा था। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर बड़ागांव के पास रात तीन बजे नींद आने पर अशोक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक किनारे खड़े वाहन से टकराया। हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त हुआ और उसका चालक अशोक लहूलुहान हो गया। दुर्घटना के बाद किनारे खड़े वाहन को लेकर चालक चला गया। राहगीरों ने रात में ही घायल का इलाज कराया। सुबह चालक ने ट्रक मालिक को घटना की जानकारी दी और ट्रक को दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर तहसील के पास खड़ा किया।

स्कूटी फिसलने से युवक घायल

खेकड़ा : अहिरान मोहल्ला निवासी अशोक पुत्र रमेश प्रजापति गुरुवार को शाम बड़ागांव की तरफ से घर लौट रहा था। पूर्वी यमुना नहर के पास अचानक खेत से निकले कुत्ते को बचाने के प्रयास में स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी। अशोक भी स्कूटी के साथ दूर तक घिसटता चला गया। इससे युवक के कंधे व छाती में चोट लगी। सूचना पर पहुंचे स्वजन ने घायल का इलाज कराया।

chat bot
आपका साथी