मकान की छत गिरी, मलबे की चपेट से पांच लोग जख्मी

लहचौड़ा गांव में विधवा के मकान की छत गिर गई। छत के मलबे की चपेट में आने से पांच लोग जख्मी हो गये।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:11 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:11 PM (IST)
मकान की छत गिरी, मलबे की चपेट से पांच लोग जख्मी
मकान की छत गिरी, मलबे की चपेट से पांच लोग जख्मी

बागपत, जेएनएन : लहचौड़ा गांव में विधवा के मकान की छत गिर गई। छत के मलबे की चपेट में आने से महिला समेत पांच लोग जख्मी हो गए। हादसे में हजारों रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हुआ।

बीते दिनों हुई बारिश के बाद चटख धूप निकलने से तहसील क्षेत्र में सैकड़ों मकानों में दरारें आई हैं। क्षेत्र से आए दिन कहीं न कहीं मकान गिरते रहते हैं। लहचौड़ा गांव में सोमवार की रात अनुसूचित जाति की विधवा केशो पत्नी प्यारेलाल के मकान की छत गिर गई। घटना के समय महिला अपने तीन बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। छत गिरी तो उसका मलबा ऊपर गिरने से केशा, विक्रांत, मीनाक्षी, दीपांशु व नेहा जख्मी हो गए। वहीं कमरे में रखा हजारों का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने रात में ही घायलों का इलाज कराया। ग्रामीणों ने विधवा की आर्थिक मदद की कराने की प्रशासन के अफसरों से मांग की है।

अवैध कब्जा हटवाने की मांग

बागपत: फतेहपुर निवासी कविता ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कहा कि कई लोगों ने गांव में सरकारी

जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है, जिससे हटवाने की मांग की। जासं

जलभराव से ग्रामीण परेशान

संवाद सहयोगी, खेकड़ा : मंसूरपुर गांव में मार्ग पर जलभराव व गंदगी होने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शिकायतों पर भी प्रधान व अधिकारियों के सुनवाई नहीं करने से ग्रामीण आक्रोशित है। जल्द निदान नहीं होने पर ग्रामीण आंदोलन करेंगे।

मंसूरपुर के ग्रामीण मिटू, सोनू, राहुल आदि का आरोप है कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है। मुख्य मार्ग पर घरों से निकलता गंदा पानी हर वक्त भरा रहता है। मुख्य मार्ग पर कीचड़ होने से आवागमन में खासी परेशानी होती है। गंदगी के कारण संक्रामक रोग भी गांव में घर कर रहे हैं। समस्या सालों से चली आ रही है। ग्राम प्रधान व अन्य अधिकारियों से कई बार समस्या के निदान की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रशासन की कार्यशैली से ग्रामीणों में गुस्सा है। ग्राम प्रधान ओमबीर सिंह का कहना है कि जल्द ही समस्या का निदान कराया जाएगा। संबंध में अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। गांव की हरेक समस्या का जल्द निदान कराए जाने का प्रयास है।

chat bot
आपका साथी