लूट का मचाया शोर, युवक हादसे में हुआ था घायल

ग्राम पिलाना-दत्तनगर मार्ग पर रोशनगढ़ के निकट खाई में गिरने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। लूट की जानकारी मिलने पर घटना स्थल पहुंची पुलिस 14 घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Jul 2021 07:01 PM (IST) Updated:Thu, 08 Jul 2021 07:01 PM (IST)
लूट का मचाया शोर, युवक हादसे में हुआ था घायल
लूट का मचाया शोर, युवक हादसे में हुआ था घायल

बागपत, जेएनएन : ग्राम पिलाना-दत्तनगर मार्ग पर रोशनगढ़ के निकट खाई में गिरने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। वहीं युवक के साथ लूट का शोर मचाया गया। करीब 14 घंटे तक दो थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। घायल युवक ने हादसा स्थल पर पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी, तब स्पष्ट हुआ कि हादसा बालैनी थाना क्षेत्र में हुआ है।

ग्राम दौलतपुर निवासी युवक फैसल, अलवर (राजस्थान) में फेरी लगाकर कपड़े बेचता है। वह बुधवार की रात करीब नौ बजे बाइक से अलवर से अपने घर लौट रहा था। रोशनगढ़ के निकट पहुंचने पर फैसल संदिग्ध परिस्थिति में घायल हो गया। उसे पिलाना सीएचसी पर भर्ती कराया गया। स्वजन ने पुलिस को फैसल से लूट होने की सूचना दी। बालैनी और सिघावली अहीर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और सीमा विवाद में उलझ गई। दोनों थानों के इंचार्ज अपने-अपने थाना क्षेत्र में घटना होने से इंकार करने लगे। गुरुवार को सुबह खेकड़ा सीओ युवराज सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। बाद में घायल युवक फैसल को घटनास्थल पर बुलाकर जानकारी की गई, तो पता चला कि घटना बालैनी थाना क्षेत्र में हुई है। थोड़ी देर बाद फैसल के बड़े भाई नाजिम ने बालैनी थाना प्रभारी नरेश कुमार को लिखकर दिया कि रात को ग्राम रोशनगढ़ के निकट सड़क किनारे शराब पी रहे तीन युवकों ने छोटे भाई फैसल को रुकने के लिए आवाज लगाई, तो फैसल डर गया। संतुलन बिगड़ने से बाइक सड़क किनारे खाई में गिर गई। वहां पर ईंट-पत्थर पड़े होने की वजह से चोट लगने से फैसल बदहवास हो गया था। एक अज्ञात राहगीर ने जानकारी दी थी कि युवक फैसल के साथ लूट हुई है। यह सूचना उसने पुलिस कंट्रोल नंबर 112 पर काल करके दी। उपचार के बाद फैसल ने बताया कि उसके साथ लूट नहीं हुई, बल्कि बाइक फिसलने से चोट लगी है। उधर बालैनी थाना प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि युवक हादसे में घायल हुआ है। उसके साथ लूट नहीं हुई।

---

लूट के विरोध पर चाकू

मारने का आरोप

स्वजन ने आरोप लगाया था कि फैसल से बाइक सवार चार बदमाशों ने 19 हजार रुपये लूटे हैं। विरोध करने पर चाकुओं से प्रहार कर फैसल को घायल किया।

chat bot
आपका साथी