कातिलों को शरणदाता दो आरोपित गिरफ्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनता वैदिक इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य के हत्योरोपितों को शरण देने वालों को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 10:09 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 10:09 PM (IST)
कातिलों को शरणदाता दो आरोपित गिरफ्तार
कातिलों को शरणदाता दो आरोपित गिरफ्तार

बागपत, जेएनएन। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनता वैदिक इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य डाक्टर आत्माराम तोमर के हत्यारोपितों को शरण देने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही फरार चले हत्यारोपितों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उधर, गमगीन माहौल में रविवार को डा. आत्माराम तोमर के शव का बिजरौल गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस ने भाजपा नेता हत्याकांड में शामिल लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हत्यारोपितों को शरण देने वाले शामली जनपद के सौंटा गांव निवासी सुभाष व चांदीनगर थाना क्षेत्र के सांकलपुट्ठी गांव निवासी मनमोहन को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों से कोतवाली में पूछताछ कर रही है। एसओ रवि रतन सिंह ने बताया कि दोनों ने स्वीकार किया है कि वारदात के बाद हत्यारोपित उनके पास आए थे और बाद में चले गए थे। उधर, पुलिस ने हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपित प्रवीण निवासी सौंटा और उसके साथी बलराम निवासी सांकलपुट्ठी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

यह थी घटना

नौ सितंबर की रात डा.आत्माराम तोमर का शव शहर के बिजरौल रोड स्थित उनके आवास पर मिला था। हत्या में शामिल दोनों आरोपित भाजपा नेता के आवास के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। डा. आत्माराम तोमर के बड़े बेटे डा. प्रताप ने प्रवीण और उसके दोस्त बलराम पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। प्रवीण डा. आत्माराम तोमर के छोटे बेटे अरविंद का चचिया ससुर है।

chat bot
आपका साथी