संस्कारशाला के लेख से पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वेदांतिक इंटरनेशन स्कूल में दैनिक जागरण में प्रकाशित हुए पर्यावरण का संदेश दिया.

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 12:13 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 12:13 AM (IST)
संस्कारशाला के लेख से पर्यावरण संरक्षण का संदेश
संस्कारशाला के लेख से पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बागपत, जेएनएन। वेदांतिक इंटरनेशन स्कूल में दैनिक जागरण में प्रकाशित हुए पर्यावरण का संदेश देती संस्कारशाला के लेख को पढ़कर सुनाया गया।

प्रधानाचार्य डा. सुधा शर्मा ने कहा कि संस्कारशाला में संस्कारों की बात बताई जाती है। अखबार के माध्यम से बच्चों को इस तरह के लेखों से जागरूक किया जा रहा है। बच्चों को इनसे सीखकर आगे बढ़ना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण से संबंधित लेख को बच्चों को पढ़कर सुनाया गया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। सभी को पौधे लगाने चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए। इसके लिए वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदारों को भी जागरूक करेंगे। झूठ-फरेब बनता है पतन का कारण :यज्ञ मुनि

आर्य समाज दाहा में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव यज्ञ में यज्ञ के ब्रह्मा स्वामी यज्ञ मुनि ने कहा कि जीवन में सच्चाई के रास्ते पर चलकर ही मनुष्य उन्नति की ओर अग्रसर हो सकता है। झूठ फरेब मनुष्य के पतन का कारण बनता है।

मनुष्य जीवन को सुख संपन्नता से भरपूर करने के लिए बुरे कर्म करने से भी नहीं हिचकता है। धन एवं ऐश्वर्य पाने की ललक लेकर गलत रास्ता अपना लेता है, जो मनुष्य के पतन का कारण बन जाता है। यदि मनुष्य को अपने जीवन को उन्नति की ओर ले जाना है तो याज्ञिक कार्य कर अपने जीवन को सफल बनाएं। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान सुशील राणा ने कहा कि यज्ञ महोत्सव एवं वेद प्रचार यात्रा के द्वारा आने वाली पीढ़ी को संस्कारित किया जा रहा है। स्वामी सत्यवेश, रामपाल सिंह, आचार्य धर्मवीर आर्य, अशोक प्रबोध, मुकेश विद्यालंकार, नरेंद्र राणा, पप्पन राणा, सोमपाल, सतपाल आर्य, यशवीर आर्य, अभिषेक आर्य, राजपाल आर्य, आभा आर्या आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी