तीसरे लहर में आक्सीजन की कमी से नहीं जाएंगी जानें

कोरोना की दूसरी लहर में जो हुआ वो तीसरी लहर में नहीं दोहराया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:39 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:39 PM (IST)
तीसरे लहर में आक्सीजन की कमी से नहीं जाएंगी जानें
तीसरे लहर में आक्सीजन की कमी से नहीं जाएंगी जानें

बागपत, जेएनएन। कोरोना की दूसरी लहर में जो हुआ वो तीसरी लहर में नहीं दोहराया जाएगा। किसी की सांसों पर प्राण वायु का खतरा नहीं मंडराएगा। शासन ने सबसे पहले आक्सीजन की समस्या का जिले में समाधान कराया है। प्लांट संचालित होने वाले हैं। कंसंट्रेटर की भी कमी नहीं है। आक्सीजन के छोटे-बड़े सिलेंडर भी भरपूर मात्रा में हैं। भविष्य में इसकी समस्या नहीं होगी।

जिले में कोरोना की दूसरी लहर में जीवन पर प्राण वायु का खतरा रहा है। सांसें फूलते ही जान जाने का डर सताने लगता था। स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन भी बेबस नजर आया। प्राइवेट अस्पतालों में खूब चांदी काटी गई। बीमारी का हवाला देते हुए स्वजन से जान का हवाला देते हुए उनसे धन की अवैध उगाही की गई। अपनों की जान बचाने के लिए लोग अस्पताल संचालकों की शिकायत तक नहीं कर सके। अब जिले में ऐसी नौबत नहीं आएगी। शासन ने आक्सीजन की कमी का संज्ञान लिया, जिसके चलते सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे है। दान में भी आक्सीजन सिलेंडर स्वास्थ्य विभाग को मिले हैं।

जिला अस्पताल से लेकर सरूरपुर सीएचसी में प्लांट निर्माणाधीन हैं। दोनों जगहों पर मशीने आने का इंतजार है। खेकड़ा सीएचसी में प्लांट लग चुका है। तीनों जगह विद्युत भार बढ़ाने के लिए धनराशि की भी डिमांड स्वास्थ्य विभाग ने की है। स्वास्थ्य विभाग के पास प्रचुर मात्रा में रहेगी आक्सीजन

कोरोना की तीसरी लहर आक्सीजन की कमी नहीं होगी। दूसरी लहर में करीब 60 सीयूएम की जरूरी पड़ी थी। अब स्वास्थ्य विभाग के पास तीन सरकारी, एक प्राइवेट में आक्सीजन प्लांट उपलब्ध है। वहीं छोटे-बड़े आक्सीजन सिलेंडर भी भरपूर है। इसके अलाव 315 आक्सीजन कंसंट्रेटर भी हैं। नहीं होगी आक्सीजन की कालबाजारी

तीसरी लहर में आक्सीजन की कमी नहीं होगी। इसलिए कालाबाजारी चांस नहीं रहेगा। फिर भी कालाबाजारी न करने के लिए प्रशासन की ओर से सभी सप्लायरों को हिदायत दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर सिलेंडर रीफिलंग के लिए अधिकृत एजेंसी से गैस ली जाएगी।

--------

--कोरोना की तीसरी लहर में आक्सीजन का संकट नहीं रहेगा। तीन आक्सीजन प्लांट हमारे पास रहेंगे। प्राइवेट अस्पतालों में प्लांट संचालित कराएंगे। सिलेंडर और कंसंट्रेटर भी उपलब्ध है। जिले में आक्सीजन की कमी नहीं होगी। अक्सीजन की कालाबाजारी भी नहीं होने दी जाएगी।

डा. दिनेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी।

chat bot
आपका साथी