मुख्यमंत्री की सुरक्षा को पुख्ता व्यवस्था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 10:00 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 10:00 PM (IST)
मुख्यमंत्री की सुरक्षा को पुख्ता व्यवस्था
मुख्यमंत्री की सुरक्षा को पुख्ता व्यवस्था

बागपत, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बागपत में गुरुवार (आज) को आगमन प्रस्तावित होने की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया था। दूसरे जनपदों के अधिकारी व पुलिस बल बागपत में पहुंच चुका है। करीब तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रत्येक सदस्य की चेकिग होगी। खुफिया तंत्र रखेगा असामाजिक तत्वों पर नजर

असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए दूसरे जनपदों से एलआइयू के चार इंस्पेक्टर, दस एसआइ और 28 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल बुलाए गए हैं। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी घूमते रहेंगे। ये रहेंगे तैनात

पद संख्या

एसपी 1

एएसपी 8

सीओ 19

इंस्पेक्टर 57

सब इंस्पेक्टर 330

हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल 1725

पीएसी चार कंपनी

---

रूट डायवर्जन की व्यव्यस्था

पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह छह से दो बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा। मुजफ्फरनगर, शामली की ओर से बड़ौत होते हुए सोनीपत जाने वाले भारी वाहन गौरीपुर मोड़ तिराहे से निवाड़ा चेकपोस्ट होते हुए जाएंगे। मुजफ्फरनगर, शामली की ओर से बड़ौत होते हुए मेरठ, गाजियाबाद एवं दिल्ली जाने वाले भारी वाहन अमीनगर सराय होते हुए जाएंगे। वहीं दिल्ली, गाजियाबाद की ओर से मेरठ, सोनीपत, शामली व मुजफ्फरनगर जाने वाले भारी वाहन बागपत के राष्ट्रवंदना चौक से पहले महिला थाना कट, मेरठ बाइपास व अमीनगर सराय होते हुए जाएंगे।

एएसपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावितकार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। बाहर से भी पुलिस बल आएगा।

chat bot
आपका साथी