ग्राहकों से बढ़ गई बाजारों की रंगत, सामान खरीद रहे लोग

दीपावली पर बाजारों की खोई हुई रंगत वापस लौट आई है। बाजारों को सजा दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Oct 2021 09:24 PM (IST) Updated:Sun, 31 Oct 2021 09:24 PM (IST)
ग्राहकों से बढ़ गई बाजारों की रंगत, सामान खरीद रहे लोग
ग्राहकों से बढ़ गई बाजारों की रंगत, सामान खरीद रहे लोग

बागपत, जेएनएन। दीपावली पर बाजारों की खोई हुई रंगत वापस लौट आई है। बाजारों को सजा दिया गया है। विभिन्न तरह के सामान को दुकानों पर सजा दिया गया है। ग्राहकों को रिझाने के लिए एक से बढ़कर एक इलैक्ट्रोनिक से लेकर, सजावटी सामानों की सबसे ज्यादा खरीदारी हो रहे है। सजावटी सामान से बाजार की शोभा बढ़ा रही है।

दीपावली के चलते लोग घरों को सजाने में लगे हुए है। सफाई चलाकर गंदगी को बाहर निकाला गया। एक से बढ़कर एक रंगों से घरों को सजाया जा रहा है। बाजारों में त्योहार के चलते सजावटी समान की बहार आई हुई है। दुकानों पर जहां रंग बिरंग फूलों की झालरों लोगों को मनमोहित कर रही थी। वहीं इलैक्ट्रोनिक दुकानों पर आए एक से बढकर एक झालरें ने भी आकर्षित कर रहे थे। चाइनिज सामान की थोड़ा कम डिमांड रहीं, लेकिन सस्ते सामान होने की वह से इन्हें खरीदारी भी की है। पेंट की दुकानों पर लोगों की डिमांड के अनुसार रंग बनाकर दिए जा रहे है। घरों को मनभावन रंग करा कर आकर्षित बना रहे है, जिसे देखकर स्वजन खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे है। मोबाइल की दुकान पर भीड़ भरमार थी। दीपावली के चलते मोबाइल पर आफर दिए जा रहे। आफर का लाभ लेने के लिए विभिन्न कंपनियों के मोबाइलों को खरीदारी की गई है। इसके अलावा गिफ्ट सेंटर पर सजावटी सामान लोगों को लुभा रहे है। इन सामान को देखते ही खरीदने कर ले जा रहे है। इस तरह की सभी दुकानों पर भीड़ थी। दीपावली मेले में रामलीला देख दर्शकों के खिले चेहरे

नगर पालिका की ओर से जैन धर्मशाला में चल रहे दीपावली मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में रामलीला का मंचन किया गया था। लोगों ने रामायण को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। ईओ ललित कुमार आर्य ने राम, लक्षमण, सीता और हनुमान के पात्रों का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया गा था। वहीं स्टाल से लोगों ने विभिन्न सामानों की खरीदारी की। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक महेश शर्मा, संजय रूहेला, राकेश मोहन गर्ग सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी